ताज़ा खबरें
कश्मीर के बडगाम में खाई में गिरी बीएसएफ जवानों की बस, तीन शहीद
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट को बताया असंवैधानिक

पेरिस: टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस में अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज और नदीम ने फाउल के साथ शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान के नदीम ने दूसरे प्रयास में ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। नीरज ने भी दूसरे प्रयास में अपने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन वह नदीम से आगे नहीं निकल सके।

नीरज सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके और उन्होंने छह में से पांच फाउल किए, जबकि नदीम ने छठे प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया। यह इस मैच में दूसरी बार था जब नदीम ने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया।

नीरज को 6 प्रयास मिले, जिनमें से पांच खाली रहे। नीरज के चेहरे पर गोल्ड मेडल ना जीत पाने की निराशा साफ दिखी। फिर भी नीरज ने भारतीय एथलीट और युवाओं के लिए नए मानक तय कर दिए हैं।

नीरज ने बनाया नया कीर्तिमान

नीरज अब आजाद भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले केवल चौथे एथलीट बन गए हैं। उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर दो-दो ओलंपिक मेडल जीत चुके हैं। इससे पहले नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख