ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: सरकार ने छह राज्यों पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और ओड़िशा के लिये 6,000 करोड़ रपये की आठ राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं की मंजूरी के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस महीने 34,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली 37 परियोजनाओं की अब तक मंजूरी दी जा चुकी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव संजय मित्रा ने कहा, ‘मंत्रालय ने 350 किलोमीटर लंबाई की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस पर कुल 6,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।’ उन्होंने कहा कि इनमें से छह का क्रियान्वयन ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) तरीके से तथा दो को हाइब्रिड एन्यूटी तरीके से किया जाएगा। हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण तथा बनाओ चलाओ और सौंप दो का मिला-जुला रूख है।

इसमें सरकार तथा निजी कंपनी दोनों की परियोजना में भागीदारी होती हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख