ताज़ा खबरें
मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से मिले गवर्नर, -बोले जल्द होगी ठोस कार्रवाई
स्टालिन ने शाह पूछा- 'क्या राज्यों के अधिकारों की मांग करना गलत है'
आजम खान को तीन मामलों में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में रहेंगे

गुवाहाटी: असम के नगांव जिले में नैतिकता के कथित ठेकेदारों ने एक जोड़े की कथित तौर पर रात भर पिटाई की और महिला को गंजा कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांववालों ने 'नजायज' प्रेम संबंधों के चलते दोनों के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल झुमुरमुर में हुई और गंभीर रूप से घायल जोड़े को आज सुबह पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में भोगेश्वरी फुकनानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख