ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा होने के कारण रविवार की सुबह रबूपुरा कस्बे के पास बड़ा हादसा हुआ है। पचास से ज्यादा वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालात संभालने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे को बंद करना पड़ा। पुलिस और एक्सप्रेस वे के कर्मचारी एक्सप्रेस वे को क्लीयर करने में जुटे हैं। जानकारी मिलने पर एसएसपी किरण एस ने पुलिस, एंबुलैंस और फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी हैं। रविवार की देर रात से घना कोहरा पड़ा शुरू हुआ। जिसके कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर दृश्यता शून्य हो गई।

सवेरे वाहनों की संख्या बढ़ी तो हादसा हो गया। हालात ऐसे हैं कि आगे वल रहे वाहन को चालक नहीं देख पा रही हैं। जिसके कारण पचास से ज्यादा वाहन आपस में टकराते चले गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख