- Details
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 1990 में अयोध्या में विवादित ढांचे को बचाने के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाने के अपने फैसले पर अफसोस जाहिर किया, लेकिन कहा कि धर्मस्थल को बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी था। मुलायम ने समाजवादी पार्टी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 1990 में उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में अयोध्या में विवादित ढांचे को बचाने के लिए उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिए थे, इसका उन्हें अफसोस है। लेकिन धर्मस्थल को बचाना जरूरी था, इसलिए गोली चलाई गई। उन्होंने कहा कि संसद में तत्कालीन नेता विपक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने इस घटना का जिक्र किया था तो उन्हें यह जवाब दिया गया था कि धर्मस्थल बचाने के लिए गोली चलाई गई थी और उस घटना में 16 लोगों की मौत हुई थी। अगर इसमें और भी ज्यादा जाने जाती हैं तो भी यह कदम पीछे न खींचते। मुलायम ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है और इसलिए उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था।
- Details
इलाहाबाद: दलित छात्र की आत्महत्या मामले में केंद्र के न्यायिक जांच के आदेश देने और स्वयं प्रधानमंत्री के घटना पर खेद व्यक्त करने की बात कहते हुए शनिवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने विपक्षी दलों पर मामले में ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाया। पासवान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘रोहित वेमुला की मौत पर सभी दुखी हैं। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस घटना पर खेद व्यक्त किया है। न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अगले तीन माह में जांच पूरी होने की संभावना है। जांच पूरी होने तक इसमें आगे सवाल खड़े नहीं किए जाने चाहिए। ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे कुछ विरोधी ‘ओछी राजनीति’ करने में लिप्त हैं।’’
- Details
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा होने के कारण रविवार की सुबह रबूपुरा कस्बे के पास बड़ा हादसा हुआ है। पचास से ज्यादा वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालात संभालने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे को बंद करना पड़ा। पुलिस और एक्सप्रेस वे के कर्मचारी एक्सप्रेस वे को क्लीयर करने में जुटे हैं। जानकारी मिलने पर एसएसपी किरण एस ने पुलिस, एंबुलैंस और फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी हैं। रविवार की देर रात से घना कोहरा पड़ा शुरू हुआ। जिसके कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर दृश्यता शून्य हो गई।
- Details
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को कहा कि दलित छात्रों के उत्पीडन के विरोध में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। छात्र रामकरन ने कहा, 'हम लोग बाबा साहेब के अनुयायी हैं। संविधान और कानून के छात्र हैं। हैदराबाद में दलित छात्र रोहित वेमुला ने आत्महत्या की। इस तरह लोग न मरें, इसी के विरोध में हमने नारेबाजी की।' नारेबाजी करने वाले एक अन्य छात्र अमरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि ये आवाज दबेगी नहीं। हमने ये कदम इसीलिए उठाया, ताकि आने वाले समय में अन्य दलित छात्रों के साथ ऐसा न हो, जैसा रोहित के साथ हुआ। उसने कहा कि 50 साल पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ भी ऐसा हुआ था। आज रोहित के साथ यही हुआ।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






