ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इलाहाबाद: हाईकोर्ट ने लड़कियों से आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं और बैंकरोड पर पिछले दिनों इविवि की छात्रा को सरेआम अगवा करने को गंभीरता से लिया है। और डीएम को शहर में लड़कियों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने इसकी रिपोर्ट के लिए डीएम को चार सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार का दायित्व है कि लड़कियों व छात्राओं की सुरक्षा का इंतजाम करे ताकि वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। यह आदेश न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता एवं न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी की खंडपीठ ने ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क से जुड़ी लॉ इंटर्न मर्लिन मैथ्यू, वेदिका, समीक्षा, ज्योत्सना व रोशनी की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर उन्हें सुनकर दिया।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निशक्त जनों को एक गरिमामय जीवन उपलब्ध कराने की सुनिश्चितता को प्रमुख रूप से रेखांकित करने के साथ ही कल (शुक्रवार) यहां करीब आठ हजार लोगों को सहायता प्रदान करेंगे । मई 2014 में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से अपनी पांचवीं वाराणसी यात्रा पर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाभार्थियों को स्वयं सहायता मुहैया कराए जाने की संभावना है ।इसके अलावा वह देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए ऐसे बच्चों के साथ भी चर्चा करेंगे जिन्होंने केंद्र की निशक्त जनों को सहायता योजना (एडीआईपी) की मदद से सुनने और बोलने संबंधी अक्षमताओं पर काबू पाया है । इस मौके पर आठ हजार लाभार्थियों के बीच 25 हजार से अधिक सहायता उपकरण वितरित किए जाने की संभावना है जिनमें व्हीलचेयर्स, हाथ से चलायी जाने वाली तिपहिया साइकिलें, स्मार्ट क्रचिज और हियरिंग इम्प्लांट शामिल हैं।

मथुरा: भारतीय तेल निगम के मथुरा स्थित तेलशोधक कारखाने में आज 35वां ‘रिफाइनरी दिवस’ धूमधाम से मनाया गया। रिफाइनरी दिवस का उत्सव प्रभात फेरी से शुरू हुआ। रिफाइनरी नगर में एम्पलॉईज़ क्लब से शुरू हुई इस प्रभात फेरी का नेतृत्व महाप्रबंधक (प्रभारी) एसएम वैद्य ने किया। इस फेरी में सभी महाप्रंबंधक, उपमहाप्रबंधक, विभागााध्यक्ष, वृंदा क्लब की सदस्याएं व काफी संख्या में रिफाइनरी कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बेहद ठण्डे मौसम में भी गर्मजोशी भरे ‘मथुरा रिफाइनरी की जय’ व ‘तेल बचाओ’ जैसे नारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर रिफाइनरी के निकटवर्ती ग्राम बाद के निवासियों के लिए मेडिकल कैम्प भी लगाया गया जिसका सैकड़ों ग्रामवासियों ने लाभ उठाया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार से पॉलिथीन की थैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। यह प्रतिबंध सभी तरह की प्लास्टिक थैलियों पर लागू होगा। इसमें पॉली प्रोपलीन (आम पॉलिथीन थैली) और कपड़े की तरह दिखने वाली प्लास्टिक की थैलियां भी शामिल हैं। साथ ही निमंत्रण पत्र, किताबों और पत्रिकाओं को बांधने के लिए भी किसी प्रकार की पारदर्शी या अन्य पॉलिथीन शीट या फिल्म के प्रयोग की मनाही होगी। वहीं प्लास्टिक के पैकेट में बिकने वाले खाने-पीने के सामान, तेल, दूध तथा अन्य खाद्य पदार्थों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। आधिकारिक रूप से पैकेजिंग नियमों के मुताबिक सील पॉली पैक में बिक रहे खाद्य पदार्थ पहले की तरह ही बिकते रहेंगे। पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर दुकानदारों और आम लोगों में फैली भ्रंतियों को दूर करते हुए जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि पॉलिथीन बैन के अधिनियम में ही पॉली पैक में बिक रहे खाद्य पदार्थों, तेल व दूध को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख