ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

गाजियाबाद: रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के पास से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। घटना के वक्त गणतंत्र दिवस पर चौकसी के मद्देनज़र गाजियाबाद पुलिस दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रुकवाया, तो उसमें से उतरकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके बाद बदमाशों ने फ़ायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बाद में एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश का नाम अंकित है।

उस पर 25 हज़ार की इनामी राशि घोषित है, जबकि दूसरा फ़रार हो गया। फ़िलहाल उसकी तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख