- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमूला की आत्महत्या के मामले का जिक्र करते हुए भारी मन से कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, एक मां ने अपना बेटा खोया है। इस बात को कहते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। इस दौरान वे थोड़ी देर तक चुप रहे। उन्होंने कहा कि मां भारती ने अपना एक लाल खोया है। अंबडेकर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर देश के लिए जिए और मरे। उन्होंने कहा कि तकनीक के दौर में जानकारी ही ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर शिक्षा व्यवस्था में यह समझना पड़े के छात्रों को क्या करना है तो समझिए शिक्षा अधूरी है। उन्होंने कहा कि हम पर समाज का बहुत कर्ज है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति में कुछ करने का इरादा होना चाहिए। व्यक्ति को जिंदगी से जूझना सीखना चाहिए।
- Details
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी सरकार गरीबों और दलितों के लिए है। मुझ पर चारों तरफ से हमले होते रहते हैं, लेकिन हम पूरी तरह से विकास को गरीबों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम ने आज वाराणसी से दिल्ली के बीच महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। हफ्ते में तीन दिन चलने वाली ये ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच की 800 किलोमीटर की दूरी 14 घंटे में तय करेगी। ट्रेन में यात्रियों के सुविधा और स्वच्छता का खासा ध्यान रखा गया है। ट्रेन के हर डिब्बे में बायो टॉयलेट और कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है।
- Details
लखनऊ: फिलहाल बंद चल रहे ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र समूह की प्रकाशक कम्पनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) ने अपने स्वरूप में बदलाव करते हुए गैर व्यवसायिक कम्पनी बनने का फैसला किया है। यह निर्णय आज यहां हुई कम्पनी के शेयर धारकों की विशेष आमसभा में लिया गया है। कम्पनी के स्वरूप में बदलाव के लिए शेयर धारकों की सहमति के लिए आज विशेष आम सभा की तीन घंटे चली बैठक के बाद कम्पनी के प्रबंध निदेशक मोतीलाल वोरा ने संवाददाताओं को बताया, ‘शेयर धारकों ने कम्पनी के स्वरूप को बदलते हुए इसे गैर व्यवसायिक स्वरूप प्रदान करने के लिए आज कई प्रस्तावों पर विचार के बाद अपनी सहमति प्रदान कर दी है।’ वोरा ने बताया कि आम सभा में एजेएल का नाम बदलने और इसके प्रकाशनों को पुन: शुरू करने का भी निर्णय लिया है।
- Details

नोएडा: एक महिला पत्रकार ने उबर चालक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक विजय धुल ने बताया कि शिकायत के मुताबिक महिला पत्रकार ने बुधवार रात दिल्ली से नोएडा जाने के लिए उबर कैब की थी। उन्होंने बताया कि महिला को नोएडा सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन के पास संदेह हुआ कि चालक रविंद्र सिंह गलत मार्ग पर कैब ले जा रहा है और उसने उसे वाहन रोकने को कहा। इसके बाद महिला ने कैब से उतर कर चलना शुरू कर दिया जबकि चालक उन्हें उनके गंतव्य पर ले जाने के लिए जोर देता रहा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






