ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लखनऊ: विपक्ष के विरोध व वाकआउट के बीच अखिलेश सरकार ने विधानसभा में गुरुवार को 27758.97 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पास करा लिया है। यह पैसा मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए है। यह रकम ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों को राहत देने, बिजली कंपनियों को कर्ज के मकड़जाल से उबारने व सहकारी बैंकों की माली हालत सुधारने पर खर्च होगी। खासतौर पर बुंदेलखंड के किसानों को इससे बड़ी मदद मिलेगी। अखिलेश सरकार अपने कार्यकाल का पांचवां और अन्तिम पूर्ण बजट शुक्रवार को पेश करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बतौर वित्तमंत्री गुरुवार को विधानसभा के पटल पर अनुपूरक बजट रखा और इसे करीब 20 मिनट में ध्वनिमत से पास भी करा लिया गया। बसपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अनुपूरक बजट लाए जाने के औचित्य और पिछले साल पास हुए बजट का पैसा खर्च न होने का सवाल उठाया।

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के औरंगाबाद गांव में एक 17-वर्षीय लड़की को रेप की कोशिश का विरोध करने पर ज़िन्दा जला डालने की ख़बर है। वारदात को कथित रूप से उस शख्स ने अंजाम दिया, जो काफी अरसे से लड़की को परेशान करता आ रहा था। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के चाचा द्वारा सदर बाज़ार पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक वारदात मंगलवार को हुई, जब आरोपी भोला उस वक्त लड़की के घर में घुस गया, जिस समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, और बलात्कार करने की कोशिश की। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने कहा, "इस युवक भोला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, वह फरार है, और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।"

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव गुंडागर्दी के बूते जीतने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल को इससे संतुष्टि भले ही हासिल हो गयी हो लेकिन आम जनता की नजर में उसकी छवि और ज्यादा खराब हुई है। मायावती ने प्रदेश में बसपा की सभी इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि जनता द्वारा चुने गये जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में बसपा अव्वल रही थी लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के ’अप्रत्यक्ष चुनाव‘ से सपा ने सत्ता और सरकारी मशीनरी एवं आपराधिक तत्वों का बडे पैमाने पर इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सपा ने कुछ संतुष्टि जरूर हासिल कर ली होगी लेकिन इससे सपा और उसकी सरकार की छबि और भी ज्यादा खराब हुई है।

लखनऊ: अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की मंगलवार को नाका में हुई हत्या से भड़के वकीलों ने आज (बुधवार) जमकर हंगामा किया। हत्या के विरोध में जनपद लखनऊ के समस्त न्यायालयों में वकीलों ने बुधवार को काम का बहिष्कार किया। इसके बाद बड़ी संख्या में वकील ने हत्यारों की गिरफ्तारी और डीएम-एसएसपी को निलंबित करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट के करीब दोपहर में रोडजाम कर प्रदर्शन किया। इसी बीच रोडवेज की दो बसों सहित कई वाहनों में आग लगा दी गई। वकीलों के भारी हंगामे को देखते हुए इलाके में खलबली मच गई। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलते रहने पर भारी पुलिस बल के साथ डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे तो उन पर भी पत्थर फेंके गए। हालात इस कदर बिगड़े कि हाईकोर्ट की तरफ आने वाले तकरीबन सभी रास्तों पर आने-जाने वाले फंस गए। मौके पर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया। इस बीच हाईकोर्ट के समीप स्थित स्वास्थ्य निदेशालय के कर्मियों और वकीलों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख