- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनावी गहमागहमी बढ़ने के बीच अचानक राजनीतिक सरगर्मियों का केन्द्र बने बुंदेलखंड के प्रति दरियादिली दिखाते हुए वित्त वर्ष 2016-17 के लिये पेश बजट में इस क्षेत्र की योजनाओं का बजट बढ़ाकर लगभग तीन गुना करीब 1400 करोड़ रुपये कर दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा में प्रस्तुत बजट में बुंदेलखंड की विशेष योजनाओं के लिये निधि का आकार 71 करोड़ 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया है। अर्से से सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड में पेयजल की विशेष व्यवस्था के लिये 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में ग्रामीण पेयजल योजना के लिये 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।
- Details
लखनऊ: 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ( शुक्रवार) वादों और तोहफो भरा बजट पेश किया। इस बजट में खास बात ये रही कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भी विशेष ख्याल रखा गया तो वहीं विकास परक योजनाओं को पेश करने से भी अखिलेश नहीं चूके। बजट में किसान कल्याण और शिक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा पर खास जोर दिया गया है। 'जबसे पतवारों ने मेरी नाव को धोखा दिया, मैं भंवर में तैरने का हौसला रखने लगा’ की पंक्ति पढ़कर बजट भाषण शुरू करने वाले अखिलेश ने वित्त वर्ष 2016-17 को ‘किसान वर्ष एवं युवा वर्ष’ घोषित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 346935 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट पिछले बजट से 14.60 फीसद ज्यादा है। इस बजट को प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा था।
- Details
रायबरेली: भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (शुक्रवार) कहा कि उनकी पार्टी इसका ‘पर्दाफाश’ करेगी। अपने निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचीं सोनिया ने नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की अपील की। सोनिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गरीबों की आवाज नहीं सुन रही है। कांग्रेस की विज्ञप्ति में सोनिया के हवाले से कहा गया, ‘मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर बड़े दावे करती है लेकिन वह मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ और गुजरात के भ्रष्टाचार को नहीं देख पाती। कांग्रेस पार्टी ऐसी सरकार का पर्दाफाश करेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।’ सोनिया ने कहा, ‘मोदी सरकार बढती महंगाई और किसानों की बुरी स्थिति को समझने में विफल रही है। ये सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के करोडों रूपये के कर्ज को माफ करने की योजना तैयार कर रही है।’
- Details
गाजियाबाद: गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन से ऑटो में सवार होने के बाद लापता हुई इंजीनियर युवती का पता चला गया है। लड़की ने फोन करके खुद परिवार से संपर्क किया है। उसने परिवार को फोन कर खुद के ठीक होने की जानकारी दी है। उसकी लोकेशन पानीपत में मिली है। एसएसपी गाजियाबाद के मुताबिक लड़की ने परिवार को खुद संपर्क किया था और बताया कि वह पानीपत में है। पूरी तरह सुरक्षित है, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने भी दीप्ति को फोन किया और उसका हाल जानने की कोशिश की। दीप्ति की मां ने भी कहा है कि उसकी बेटी सुरक्षित है और उसका सुबह फोन आया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस हेडक्वार्टर को मामले में तेजी बरतने के निर्देश जारी किए थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






