- Details
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने की तैयारी है और जल्द ही वहां एक ‘एक्जीक्यूटिव लाउंज :प्रतीक्षालय:’ का निर्माण किया जाएगा। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (लखनऊ) अनिल कुमार लाहोटी ने कहा, ‘‘वाराणसी में एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाया जाएगा। इस संबंध में आईआरसीटीसी को प्रस्ताव भेजा गया है और वह इस पर सिद्धांतत: सहमत हो गया है।’’ उन्होंने बताया कि वाराणसी की ही तरह राजधानी लखनऊ में भी एक्जीक्यूटिव लाउंज का निर्माण किया जाएगा। दोनों ही रेलवे स्टेशनों पर हवाई अड्डों की तरह अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। ‘पे एंड यूज’ शौचालयों के लिए नये ठेके दिये जा रहे हैं। अन्य सभी स्टेशनों पर शौचालयों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। लाहोटी ने बताया कि वाराणसी और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर ‘एस्केलेटर’ और ‘लिफ्ट’ की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि यात्रियों विशेषकर बीमार, अशक्त और बुजुगो’ को प्लेटफामो’ पर पहुंचने में सुविधा हो।
- Details
लखनऊ: सरकार ने सोमवार को 49 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 21 जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। इसमें दस जिलों में पीपीएस से आईपीएस हुए अधिकारियों को जिलों की कमान दी गई है, जबकि ग्यारह जिलों में आईपीएस सीधी भर्ती के अधिकारियों को मौका दिया गया है। इन तबादलों को एमएलसी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा फेरबदल है। बदले गए जिलों में जौनपुर, अमेठी, बलिया, कानपुर देहात, बहराइच, ललितपुर, भदोही, एटा, कुशीनगर, हाथरस, श्रावस्ती, झांसी, फर्रुखाबाद, अमरोहा, मैनपुरी, सीतापुर, कासगंज, रायबरेली और औरैया प्रमुख हैं। इसी के साथ 67 अपर पुलिस अधीकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शामली के कैराना ब्लॉक की नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख नफीसा के समर्थकों की जीत की ख़ुशी में की गई फायरिंग में एक बच्चे की मौत की घटना पर सख्त रवैया अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख नफीसा को पार्टी से निकाल दिया है, वहीं घटना के समय पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने वाले सपा विधायक नाहिद हसन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने कार्रवाई करते हुए कैराना के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है और वहां के एसडीएम व सीओ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही सारे मामले की जांच सहारनपुर के डीआईजी ए.के.राघव को सौंप दी गई है। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के समर्थकों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग को अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीन आचरण माना है।
- Details
इलाहाबाद: केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सरकार निर्णय करेगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है। उन्होंने कल रात यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हमें इंतजार करना चाहिए। इसके बाद जो स्थिति उभरकर सामने आती है उसके मुताबिक केंद्र निर्णय करेगा।’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘भाजपा के रूख में बदलाव नहीं आया है कि राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में होना चाहिए, हालांकि हम इस तरीके से आगे बढ़ेंगे जो सबको स्वीकार्य हो।’’ केंद्रीय लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री पिछले हफ्ते हुई विश्व हिंदू परिषद् की बैठक के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे। बैठक में संघ परिवार से जुड़े संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की थी कि राम मंदिर के मुद्दे पर वह ‘‘अपनी चुप्पी तोड़ें’’ और अयोध्या का दौरा कर मंदिर मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता जताएं। मिश्रा ने कहा, ‘‘मोदी पूरा देश घूम रहे हैं और कोई कारण नहीं है कि वह अयोध्या नहीं जाएं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






