- Details
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर के रहने वाली दीप्ति सरना के अपहरण कांड में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि दीप्ति नाम की लड़की 10 फरवरी को वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर से अगवा की गई थी, जिसके दो दिन बाद वह पानीपत से मिली थी। इस मामले में सभी आरोपी हरियाणा से पकड़े गए हैं। इनका मास्टरमाइंड देवेंद्र है, जो कुरुक्षेत्र जेल से भागा हुआ है और इसके ऊपर 15 हजार का इनाम भी है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस पूछताछ के मुताबिक देवेंद्र मानसिक रोगी है। उसने लड़की को पहले कहीं जाते हुए देखा था और उसे लगता था कि यह लड़की उसके लिए बनी है। इसलिए अगवा करने के बाद उसने लड़की को किसी को हाथ भी नहीं लगाने दिया। वह अपनी कल्पना में जीता था। लड़की को इसकी जानकारी नहीं थी। जब पुलिस का दबाव ज्यादा हो गया तो उसने लड़की को छोड़ दिया।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज (रविवार) ’पर्यटन दिवस’ के अवसर पर ’लखनऊ बैलून फिएस्टा’ का आयोजन किया गया। ’आपका लखनऊ आपका स्लोगन’ प्रतियोगिता के विजेताओं को इस आयोजन के तहत हाट एअर बैलून में सैर करायी गयी। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं ने चौक स्थित स्टेडियम से हाट एअर बैलून में उडान भरकर लखनऊ शहर का नजारा देखा। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में आमजन का पर्यटन गतिविधियों से जोडने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि बैलून फिएस्टा जैसे आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकषर्ण एवं रोमांच का विषय होते हैं जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढावा मिलता है। ’लखनऊ बैलून फिएस्टा’ 16 फरवरी 2016 तक चलेगा। गौरतलब है कि प्रदेश की संस्कृति परम्परा और कला को सहेजने के लिए तथा इनके प्रति पर्यटकों में आकषर्ण पैदा करने क लिए प्रदेश में पहली बार पर्यटन दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
- Details
देवरिया: केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पिछले दिनों भारत विरोधी नारेबाजी की निन्दा करते हुए आज (रविवार) कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ऐसी नारेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ भी मजबूती से खड़े होना चाहिये। मिश्र ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जेएनयू में हाल में कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारेबाजी की है। यह निन्दनीय है। जेएनयू में कुछ खास विचारधारा के लोग रहते हैं। केन्द्र सरकार देशद्रोहियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर तल्ख रवैया अपनाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारत विरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से खड़े होना चाहिये। मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशानिर्देश में बनी तमाम योजनाओं का अब सुखद परिणाम सामने आ रहा है।
- Details
इलाहाबाद: राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ टिप्पणियों के लिए करीब चार महीने पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली पर देशद्रोह का आरोप लगाने वाले एक न्यायिक अधिकारी को निलंबित किया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश के महोबा के कुलपहार के न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं दीवानी न्यायाधीश अंकित गोयल को निलंबित किया गया। इसमें कहा गया कि गोयल को पहली नजर में 'न्यायिक कार्य में अविवेकपूर्ण तरीका अपनाने' का दोषी पाया गया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






