- Details
मथुरा: केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने यहां कहा कि जेएनयू मुद्दे पर कांग्रेस और कम्युनिस्ट छात्रों की गलतियों का बचाव कर उनको देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहे हैं। वह यहां ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नौहझील कस्बे में कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और अन्य विपक्षी दल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारेबाजी के मामले में न केवल छात्रों को देश के खिलाफ उकसा रहे हैं, बल्कि देश को अस्थिर करने का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में बहुमत होने का कांग्रेस और विपक्ष गलत फायदा उठा रहा है । वे यह नहीं समझ पा रहे कि उनकी इस प्रकार की हरकतों से और कुछ हो न हो, किंतु देश में अस्थिरता जरूर आएगी। उन्होंने जेएनयू में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘इंडिया गो बैक’ जैसे नारे लगाने वाले छात्रों की कड़े शब्दों में निंदा की।
- Details
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ अध्यक्ष की ‘देशद्रोह’ के आरोप में गिरफ्तारी को राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए केन्द्र सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। मायावती ने सोमवार को कहा कि केन्द्र की बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोर कट्टरवादी और अत्यंत आक्रामक एजेंडा लागू करके जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को एक झटके में देशविरोधी और देशद्रोही करार दे दिया है। बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि वीडियो फुटेज में उसे कहीं भी भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए नहीं देखा गया है। उसकी गिरफ्तारी एक राजनीतिक षड्यंत्र लगती है।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर, देवबंद और फैजाबाद शामिल हैं। यहां पर दो सीटों को समाजवादी पार्टी ने गंवा दिया है। देवबंद की सीट जहां कांग्रेस पार्टी के खाते में गई है वहीं मुजफ्फरनगर की सीट भाजपा ने जीत ली है। वहीं फैजाबाद की बीकापुर सीट पर सपा का उम्मीदवार जीत गया है और लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर भाजपा का उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से मुजफ्फरनगर का नाम दंगों से जोड़ कर चर्चा में ज्यादा रहा। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में ये चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए अहम माने जा रहे हैं। ये तीनों सीटें पहले समाजवादी पार्टी के पास ही थीं। मुजफ्फरनगर सीट सपा विधायक चितरंजन स्वरूप के निधन के कारण रिक्त हुई थी।
- Details
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर के रहने वाली दीप्ति सरना के अपहरण कांड में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि दीप्ति नाम की लड़की 10 फरवरी को वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर से अगवा की गई थी, जिसके दो दिन बाद वह पानीपत से मिली थी। इस मामले में सभी आरोपी हरियाणा से पकड़े गए हैं। इनका मास्टरमाइंड देवेंद्र है, जो कुरुक्षेत्र जेल से भागा हुआ है और इसके ऊपर 15 हजार का इनाम भी है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस पूछताछ के मुताबिक देवेंद्र मानसिक रोगी है। उसने लड़की को पहले कहीं जाते हुए देखा था और उसे लगता था कि यह लड़की उसके लिए बनी है। इसलिए अगवा करने के बाद उसने लड़की को किसी को हाथ भी नहीं लगाने दिया। वह अपनी कल्पना में जीता था। लड़की को इसकी जानकारी नहीं थी। जब पुलिस का दबाव ज्यादा हो गया तो उसने लड़की को छोड़ दिया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






