ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

आगरा: समलैंगिंक फैशन शो का आयोजन यहाँ आज (बुधवार) 24 फरवरी को होने जा रहा है। इसमें यूनिक एलजीबीटी (लेस्बियन गै, बाईसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) रैंप पर कैटवॉक करेंगे। रैंप पर पेंटर बलबीर क्रष्ण अपने पार्टन एम जिएनग्रासो के साथ कैटवॉक करेंगे, यूपी के बलबीर क्रष्ण ने न्यूयार्क में 24 जून 2014 में एम जिएनग्रासो से ​समलैंगिक शादी की है। आगरा के सदर बाजार में बुधवार को पहला एलजीबीटी फैशन शो होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एटी एचआईवी कैंपेनर और एलजीबीटी एक्टिविस्ट गौतम यादव के कैटवॉक से फैशन शो की शुरुआत होगी। हाई पिच म्यूजिक और सतरंगी लाइट के बीच एलजीबीटी एक के बाद एक कैटवॉक करेंगे। एसिड अटैक सर्वाइवर्स के शिरोज हैंगआउट के पफैशल कंसल्टेंट अतुल कुमार का कहना है कि उन्होंने अपना रेनबो कलेक्शन एलजीबीटी कम्युनिटी के लिए तैयार किया है।

वाराणसी: जलवायु परिवर्तन, उर्जा संकट और घातक बीमारियों जैसी वैश्विक समस्याओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय छात्रों से कहा कि वे ‘‘कट-पेस्ट’’ की जगह नवोन्मेष और अनुसंधान के जरिए इन समस्याओं के समाधान की चुनौती को स्वीकार करें । प्रधानमंत्री ने सोमवार को वाराणसी में छात्रों के समूह से आह्वान किया कि दुनिया को कुछ देने के लिए नए सिरे से प्रयास करें, आविष्कार को अंजाम दें, महज कट-पेस्ट से काम नहीं चलेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आज (सोमवार) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शताब्दी दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीएचयू में पढ़ाई करना बड़ी बात है। हमें बीएचयू की परंपरा पर गर्व होना चाहिए। यहां पढ़ना गर्व की बात है। हमें अपनी परंपरा पर गौरव करना चाहिए। दीक्षांत समारोह में मौजूद छात्रों का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि बीएचयू के छात्र दुनिया को कुछ नया दें। आज नए आविष्कार की जरूरत है। सोलर इनर्जी सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं। आदिवासियों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए सिकल सेल बीमारी से निजात पाने के लिए दवा बनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि छात्रों में संकट झेलने का सामर्थ्य होना चाहिए। शिक्षा का कभी अंत नहीं होना चाहिए।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं की संत रविदास की स्तुति और माथा टेकने पर तंज करते हुए कहा कि संत के आदर्शो और कर्मो को अपनाकर ही इंसान बना जा सकता है। मायावती ने संत रविदास की जयन्ती पर बधाई देते हुए अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी सहित अनेक नेताओं द्वारा रविदास की जन्मस्थली वाराणसी पर हाजिरी दिये जाने तथा मत्था टेके जाने का जिक्र किया और कहा ‘वास्तव में उनके आदर्शो और कर्मो को अपनाकर ही आदमी से इन्सान बना जा सकता है।’ उन्होंने कहा ‘संतगुर रविदास जी के जन्मदिन पर वहां माथा टेकने के साथ-साथ नेताओं को उनके आदर्शो पर भी अमल का प्रयास करना चाहिये, तभी देश के गरीबों और शोषित जनता का सही रूप में भला होगा।’ मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को तो संत रविदास की जयन्ती मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, जिसने सत्ता में आते ही बसपा सरकार द्वारा उनके नाम पर रखे गये संतरविदास नगर जिले का नाम बदलकर भदोही कर दिया।

रामपुर: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि ताजमहल, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन गुलामी की निशानी हैं और इन्हें बनाने में अंग्रेजों और मुगलों ने खजाने की बर्बादी की है। उन्होंने कहा कि इन्हें देखकर गुलामी का अहसास होता है, इन्हें तत्काल गिरा देना चाहिये। खान ने कहा, 'ताजमहल को गिराने में मैं सबसे आगे रहूंगा। अंग्रेजों और मुगलों की हुकूमत की छाप अभी भी आपके सामने है। जिस समय हमारे देश में लोगों के पास कुछ खाने को नहीं था, उस समय हुक्मरानों ने ताजमहल बनवाया। यह खजाने की बर्बादी थी। अंग्रेज तब तक यहां कुछ नहीं कर सके, जब तक उन्हें राजा-महाराजाओं का संरक्षण नहीं मिला। सत्ता की गद्दियों पर बैठे लोग देश के खजाने का इस्तेमाल अपने हितों के लिए करते रहे, जो गलत था।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख