ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जम्मू: सियाचिन ग्लेशियर स्थित एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के बाद एक दिन से भी ज्यादा समय से बर्फ में फंसे 10 सैनिकों के मिलने की संभावना अब क्षीण लग रही है। हालांकि उनका पता लगाने के लिए आज विशेषज्ञ टीमों, खोजी कुत्तों और उपकरणों के साथ बचाव अभियान तेज कर दिया गया। उत्तरी कमान के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने एक बयान में कहा, ‘‘बचाव दल बहुत खराब मौसम और प्रतिकूल वातावरण का सामना कर हादसे में जीवित बचे लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने में जुटा हुआ है। हालांकि, हमें बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि अब किसी के जीवित मिलने की संभावना बहुत क्षीण है।’’ लद्दाख क्षेत्र में कल उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19,600 फुट पर स्थित एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी थी। हिमस्खलन में एक जेसीओ और नौ जवान फंस गये थे। लापता कर्मी चौकी पर तैनात मद्रास बटालियन के हैं जो अब कई टन बर्फ के नीचे दब गये हैं।

श्रीनगर: पुलिस ने बुधवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करके पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैशे मोहम्मद के लिए कश्मीर में काम करने वाले सदस्यों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया जो ‘कुछ बड़ा’ करने की योजना बना रहा था जैसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं या रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम गुलाम नबी लोन उर्फ प्रिंस और उमर मुश्ताक मीर, दोनों कुपवाड़ा जिले के लंगते क्षेत्र के निवासी तथा मंडीग्राम निवासी इश्फाक अहमद हैं। उन्होंने कहा कि वे जैश के लिए गत वर्ष अप्रैल से हंदवारा में काम कर रहे थे। प्रवक्ता ने कहा, ‘वे हंदवारा में कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे थे।’ प्रवक्ता ने दावा किया कि तीनों जैशे मोहम्मद के एक शीर्ष कमांडर के नजदीकी सहयोगी थे और वे आतंकवादी संगठन के आतंकवादियों को साजो सामान का सहयोग मुहैया करा रहे थे।

लद्दाख: जम्मू कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 10 सैनिकों के फंसे होने की खबर है। खबरों के अनुसार ये जवान उस समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए जब ये 5,800 मीटर यानी 19,000 फीट की ऊंचाई पर गश्त लगा रहे थे। उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के रक्षा पीआरओ कर्नल एस डी गोस्वामी ने बताया कि आज तड़के लददाख क्षेत्र के उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19 हजार फुट की उंचाई पर स्थित एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी। उन्होंने कहा कि इसमें फंसे जवानों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस बारे में विस्तार से जानकारी का इंतजार है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि नई सरकार के लिए अच्छा माहौल बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुफ्ती साहब की एक साख थी, इसलिए उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर बड़ी आसानी से सरकार बनाने का फैसला ले लिया। महबूबा ने कहा, लेकिन मेरे पास न तो मुफ्ती साहब जैसी साख है और न अनुभव। महबूबा ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ कदम उठाकर जम्मू कश्मीर में अच्छा माहौल बनाए। इससे पहले, सरकार के गठन को लेकर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात से पहले भाजपा नेता निर्मल सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और विश्वास जताया कि राज्य में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन जारी रहेगा तथा बहुत जल्द निर्वाचित सरकार वजूद में होगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता निर्मल सिंह ने सरकारी गेस्टहाउस पहुंचकर महबूबा से मुलाकात की। निर्मल सिंह दिल्ली में अपने दो साथियों के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा के बाद जम्मू लौटे और फिर महबूबा से मिले।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख