ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जम्मू: अपना रूख कड़ा करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने यह साफ किया कि अगर नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार राज्य के लिए विश्वास बहाली उपाय करके ‘अनुकूल माहौल’ नहीं बनाती है तो वह जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाएंगी। महबूबा ने एक बैठक में पार्टी नेताओं से कहा, ‘कुछ समस्याओं के अंदर समस्याएं हैं। इन मुश्किलों का सामना करने के लिए, हमें (सरकार बनाने के लिए) सहयोग और अनुकूल माहौल की जरूरत है। अगर हमें वह मिलता है तो ठीक है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम आज की तरह आगे बढ़ते रहेंगे।’ अपने भाई तसादक मुफ्ती और वरिष्ठ पीडीपी नेता मुजफ्फर हुसैन बेग की उपस्थिति में उन्होंने संकेत दिये कि वह कोई वित्तीय पैकेज नहीं चाहती लेकिन विश्वास बहाली उपायों से समस्या के राजनीतिक पहलू पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। महबूबा ने कहा, ‘यह पैसे का मामला नहीं है। कितना पैसा आया और कितना हमने खर्च किया? यह कब और कैसे आया? लेकिन मुद्दा यह है कि हम अनुकूल माहौल कैसे पैदा करेंगे ताकि नई सरकार को आगे बढ़ने के लिए नया रास्ता तथा उत्साह मिले तथा लोगों में सदभावना पैदा हो।’

जम्मू: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कहा कि वह उसके द्वारा विश्वास बहाली के कदम उठाने की मांग पर नई दिल्ली की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा उठाया जाना है ताकि जल्द सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। पीडीपी के प्रवक्ता नईम अख्तर ने गुरुवार रात कहा कि हम अपनी तरफ से स्पष्ट कह चुके हैं। उन्हें :केंद्र सरकार: यह करना है, हमें कुछ नहीं करना है। उनसे यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया आई है तो इसका उत्तर उन्होंने ना में दिया।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच दिन भर चली मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकी मारे गए। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के पास से तीन राइफलें और एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) बरामद किया गया। अभियान में कोई भी सैन्य अधिकारी हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर श्रीनगर से करीब 35 किलोमीटर दूर जिले के खुशी मोहल्ला में आज (गुरूवार) सुबह घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुयी। पुलिस ने बताया कि दोपहर को मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया।

जम्मू: सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से बुधवार को लापता हुए एक जेसीओ समेत सेना के 10 जवानों की मौत हो गई है। जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है। हम देश के लिए ड्यूटी करते हुए जान न्यौछावर करने वाले इन जवानों को सैल्यूट करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने शहीद हुए इन सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए, उनके परिजनों को संतावना दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, सियाचिन में जवानों के साथ हुआ हादसा दुखद है। मैं उन जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। बता दें कि लद्दाख क्षेत्र में उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19,600 फुट पर स्थित एक सैन्य चौकी बुधवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी, जिससे एक जेसीओ और 9 सैनिक बर्फ में फंस गए थे। सभी लापता सैनिक मद्रास बटालियन के थे। इससे पहले, सेना ने गुरुवार सुबह बचाव कार्य तेज कर दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख