ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जम्मू: जम्मू कश्मीर भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन आगे चलाने को लेकर उसकी लिखित आश्वासन की मांग को खारिज कर दिया है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने कल पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल शर्मा को मुलाकात के लिए बुलाया है और उनसे राज्य में सरकार गठन के बारे में रख स्पष्ट करने को कहा है। पीडीपी के प्रवक्ता नईम अख्तर ने आज बताया, ‘हां, राज्यपाल ने उन्हें (महबूबा मुफ्ती) को कल मुलाकात के लिए बुलाया है।’ सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने विचार विमर्श करने के लिए कल शाम पीडीपी प्रमुख को फैक्स से संवाद भेजा। महबूबा का आज दोपहर को राज्यपाल से मिलने का कार्यक्रम है जिसके बाद वोहरा, प्रदेश भाजपा प्रमुख से मिलेंगे।

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति रविवार को भी स्पष्ट नहीं हो सकी। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को पार्टी विधायकों, सांसदों और अन्य नेताओं के साथ बैठक ली। हालांकि सरकार जल्द बनाने को लेकर महबूबा के रुख में कोई बदलाव नहीं देखा गया। पीडीपी अध्यक्ष का साफ कहना है कि जब तक उन्हें भाजपा से यह आश्वासन नहीं मिल जाता कि उनके पिता की विचारधारा का अनुसरण किया जाएगा, तब तक सरकार का गठन संभव नहीं है। महबूबा के पिता और दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व वाली सरकार में भाजपा भी शामिल थी। पीडीपी सूत्रों के मुताबिक, चार घंटे से अधिक चली बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा से पूरा भरोसा चाहिए कि दिवंगत सईद की राज्य में समान विकास और शांति की विचारधार पर अमल किया जाएगा।

श्रीनगर: दुबई से भारत लौटने के तुरंत बाद आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का समर्थक होने के संदेह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया 23 वर्षीय युवक जम्मू एवं कश्मीर के गांदेरबल जिले का वासी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अन्य संदिग्धों के साथ हिरासत में लिए जाने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा गया अजहर उल इस्लाम गांदेरबल जिले के प्रेंग गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अब्दुल सत्तार शेख है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अजहर एक होटल में वेटर की नौकरी करने के लिए 2015 में दुबई गया था।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर कायम रहस्य के बीच दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद के परिवार ने यहां मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। इस कदम से यह सवाल पैदा होने लगे हैं कि सईद की बेटी और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सरकार बनाने को लेकर क्या फैसला करने वाली हैं। दिवंगत नेता के निधन के 11 दिनों बाद उनकी पत्नी और महबूबा की मां बेगम गुलशन 18 जनवरी को जम्मू सिटी स्थित वजारत रोड पर बने बंगले में गई थीं और परिवार का सारा सामान वहां से ले आयीं। पीडीपी प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नईम अख्तर ने बताया, मुफ्ती साहब मुख्यमंत्री रहे नहीं, तो जन व्यवहार की सर्वश्रेष्ठ परंपरा का पालन करते हुए 18 जनवरी को उनका परिवार अपना सारा सामान उस मकान से लेकर चला गया। उन्होंने कहा, इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है। यह एक आम चलन है। मुफ्ती साहब ने हमेशा इसकी वकालत की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख