- Details
श्रीनगर: पोलियो टीके से बच्चे की मौत को लेकर अफवाह फैलने के एक दिन बाद पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को कथित तौर पर टीकाकरण के बारे में आतंक फैलाने को लेकर हिरासत में ले लिया। अफवाह के कारण चिंतित माता-पिता अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचने लगे थे। एक पोलिया अधिकारी ने बताया कि हमने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने पोलियो टीका के कारण बच्चों की मौत के बारे में गलत खबरें फैलायी थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस अफवाह फैलाने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
- Details
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने 26 वर्ष पहले घर छोड़ने के लिए मजबूर कश्मीरी पंडितों के अपने घरों को वापस नहीं लौटने का दोष कश्मीरी पंडितों के सिर पर ही मढ़ दिया। फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा, ‘उन्हें इस बात का अहसास करना होगा कि कोई भीख का कटोरा लेकर उनके सामने आकर यह नहीं कहेगा कि आओ और हमारे साथ रहो। उन्हें कदम उठाना होगा।’ राज्य से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कई पीढ़ियों के दर्द की दास्तां और अपने पड़ोसी मुसलमानों के साथ सुकून की जिंदगी बसर करने की उनकी चाह को समेटती एक किताब के विमोचन के मौके पर अब्दुल्ला ने यह बात कही।
- Details
श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उम्मीद जतायी कि भारत और पाकिस्तान के बीच सुलह प्रक्रिया को पुनर्जीवित करने से क्षेत्र में शांति और स्थायित्व सुनिश्चित करने के प्रयास में एक नयी दिशा मिलेगी। ईरान और पश्चिम के बीच मेल-मिलाप का स्वागत करते हुये महबूबा ने कहा कि तेहरान का विश्व शक्तियों के साथ ऐतिहासिक परमाणु समझौते से यह स्पष्ट हो गया है कि कार्य और सुलह की प्रक्रिया का कोई विकल्प नहीं है। महबूबा अपने पिता मुफ्ती सईद के निधन के बाद जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री हो सकती हैं। उन्होंने यहां पर एक बयान में बताया, ‘सौभाग्य से विश्व शक्तियों और ईरान के बीच हालिया सहमति नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच नयी सहमति से मेल खाती है और हमें उम्मीद है कि सुलह को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया क्षेत्र में शांति और स्थायित्व को सुनिश्चित करने के प्रयास के लक्ष्य की ओर एक नयी दिशा होगी।’
- Details
श्रीनगर: भाजपा के साथ अपना गठबंधन जारी रखने के बडे संकेत देते हुए पीडीपी ने कहा कि पार्टी के कोर ग्रुप ने अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को जम्मू कश्मीर से सरकार गठित करने के बारे में अंतिम निर्णय करने के लिए अधिकृत किया है। पीडीपी नेता नईम अख्तर ने पाटी के कोर ग्रुप की पांच घंटे तक चली बैठक के बाद बताया, सरकार गठन के बारे में पार्टी महसूस करती है कि हमारे लिये गठबंधन एजेडा पवित्र दस्तावेज है तथा सईद (मुफ्ती मोहम्मद) के तहत काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप ने पार्टी अध्यक्ष महबूबा को अधिकृत किया है कि वह जो चाहे निर्णय कर सकती हैं (सरकार गठन के बारे में)। अख्तर ने कहा कि पीडीपी ने भाजपा के साथ सरकार गठन के लिए कोई शर्त नहीं रखी है किन्तु उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






