ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जम्मू: सियाचिन में छह दिन पूर्व हिमस्खलन में बर्फ में 25 फुट नीचे दबे जवानों में से एक सोमवार को बचाव द्वारा आश्चर्यजनक रूप से जिंदा निकाल लिया गया। हालांकि जवान की हालत गंभीर है। उत्तरी सैन्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुडा ने कहा, ‘यह एक चमत्कार है। लांस नायक हनमन थापा को सैनिक अस्पताल में सुबह भर्ती कराया गया है। उसे बचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब तक पांच शव बरामद हुए हैं जिनमें से चार की पहचान की जा चुकी है। बाकी जवानों का हमें अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्नाटक निवासी थापा की तरह ही अन्य जवान भी चमत्कारिक रूप से बच जाएंगे। ज्ञातव्य है कि मद्रास रेजिमेंट के एक जेसीओ और नौ अन्य जवान पाकिस्तान से लगे नियंत्रण रेखा के पास करीब साढ़े 19000 फुट की ऊचाई पर बर्फ में उस समय दब गए थे जब उनकी चौकी इस हिमस्खलन में तबाह हो गयी थी।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगभग एक महीने से कोई सरकार नहीं होने के बीच नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समूचे राज्य को अंदाज लगाते नहीं छोड़ सकती। उन्हें नई सरकार का गठन करना चाहिए, या फिर भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए पर्याप्त साहस जुटाना चाहिए और चुनाव का सामना करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पीडीपी-भाजपा गठजोड़ के टूटने की स्थिति में उनकी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) भगवा पार्टी का समर्थन करने को तैयार नहीं है। वह यह भी चाहते हैं कि महबूबा जम्मू-कश्मीर पर विशेष विश्वास बहाली उपाय (सीबीएम) के बारे में भी स्पष्ट करें जिसे वह मोदी सरकार से नई सरकार के गठन के लिए अनुकूल माहौल के तौर पर चाहती हैं।

श्रीनगर: वायुसेना लेह में अपने अड्डे को खाली करेगी और पाकिस्तान तथा चीन की सीमा से लगते जम्मू-कश्मीर के किसी स्थान पर वैकल्पिक अड्डे का विकास करेगी। इस संबंध में समझौते को इस महीने के अंत तक अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी तरह सेना लद्दाख के लेह से लगते करगिल जिले में अपने नियंत्रण वाली जमीन के एक बड़े हिस्से को खाली करने पर भी सहमत हो गई है जिसका उपयोग शहर के विस्तार में किया जाएगा। इसके बदले सेना को वैकल्पि जमीन दी जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि डिविजनल आयुक्त (कश्मीर) असगर हसन सामून को कल की बैठक में सूचित किया गया कि वायुसेना लेह हवाई अड्डे को खाली करने पर सहमत हो गई है जिसे लद्दाख क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंपा जाएगा।

श्रीनगर: श्रीनगर से 35 किलोमीटर दूर पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकी की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के दौरान गुंदीपुरा गांव के एक घर में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों को गांव में आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया था । उन्होंने बताया कि घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि इस हमले में कोई सुरक्षाकर्मी हताहत नहीं हुया। अभी तक आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल सका। ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अपनी स्थिति संभाल ली और आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख