ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चिट्ठी लिखकर गिलगिट-बल्टिस्तान के पाकिस्तान में विलय के प्रस्तावित कदम का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह का कोई भी कदम बहुत बुरा साबित होगा। उन्होंने चिट्ठी में लिखा, 'पाकिस्तान में गिलगिट-बल्टिस्तान का विलय जम्मू-कश्मीर की विवादित स्थिति के लिए बहुत बुरा होगा और इस कदम से इस क्षेत्र के विवादित दर्जे पर असर पड़ेगा।' हुर्रियत नेता ने गिलगिट-बल्टिस्तान को जम्मू-कश्मीर का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि पाकिस्तान-चीन आर्थिक गलियारे से निश्चित तौर पर क्षेत्र की आर्थिक दशा बेहतर होगी लेकिन इस उद्देश्य के लिए इसका पाकिस्तान में विलय करना जरूरी नहीं है।

श्रीनगर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाई दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड पर उरी सेक्टर के कमान पोस्ट पर सेना के 12 इंफैन्ट्री ब्रिगेड के जवानों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को मिठाईयां भेंट की और उन्होंने भी मिठाई दी। उन्होंने बताया कि कश्मीर के तंगधार सेक्टर में तीतवाल में पाकिस्तानी जवानों के साथ भी मिठाईयों का आदान-प्रदान किया गया। संघर्ष विराम के उल्लंघन और सीमा से घुसपैठ के बावजूद भारत और पाकिस्तान के सैन्य कर्मियों के बीच नियंत्रण रेखा पर राष्ट्रीय महत्व के संबंधित दिनों में नियमित रूप से मिठाईयों का आदान-प्रदान होता है।

श्रीनगर: अपने पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन के बाद से पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक समारोह में नजर आईं। उन्होंने यहां गणतंत्र दिवस की परेड में शिरकत की। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में आयोजित परेड में शिरकत करने के लिए वह काले रंग का चश्मा और अपनी खास पहचान बन चुका लंबा चोगा पहनकर आई थीं। यहां कश्मीर के मंडलीय आयुक्त असगर समून ने समारोह की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय तिरंगा लहराया। इस साल सात जनवरी को सईद के निधन के बाद से पीडीपी अध्यक्षा महबूबा पहली बार आज किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आई थीं। सात जनवरी के बाद से महबूबा ने खुद को गुपकार स्थित अपने आवास तक सीमित कर रखा है।

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि कोकरनाग जिले में तड़के चार बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान किया जाना अभी बाकी है। पुलिस ने बताया कि इलाके में गोलीबारी रुक गई है तथा खोजबीन अभियान चलाया गया है। आतंकवादी के पास से एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख