- Details
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर गश्त कर रही पुलिस ने बैग में करीब 25 वर्षीय एक महिला का शव लेकर जा रहे रिक्शा चालक को धर दबोचा। लेकिन पुलिस को देख उस पर सवार शख्स मौका पाकर भाग निकला। घटना यमुनापार के मयूर विहार इलाके में स्थित चिल्ला गांव की है। पुलिस भागने वाले शख्स की तलाश में छापेमारी कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या गला घोंट कर की गई होगी। इलाके के डीसीपी भैरो सिंह का कहना है कि फरार व्यक्ति को पकड़ने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि चौकन्ने सिपाही के कारण इस मामले का खुलासा हो गया, नहीं तो महिला का शव ठिकाने लगा दिया जाता। डीसीपी के मुताबिक रात करीब आठ बजे चिल्ला गांव में एक व्यक्ति रिक्शे पर सवार होकर जा रहा था। उसने रिक्शे पर एक भारी बैग रखा था। इस बीच इलाके में गश्त कर रहे सिपाही कपिल की उस पर नजर पड़ी तो उसे कुछ शक हुआ।
- Details
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरे की चादर छाई रही। इस वजह से रेल यातायात बाधित हुआ। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। कोहरे की वजह से उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन खराब दृश्यता का असर ट्रेनों पर पड़ा। कानपुर शताब्दी, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि तीन ट्रेनों के वक्त में बदलाव किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े पांच दृश्यता का स्तर 1000 मीटर था, जो सुबह साढ़े दस बजे घटकर 500 मीटर रह गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और दोपहर से पहले तक मध्यम से घना कोहरे की संभावना जताई है।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल 96 पैसे तथा डीजल 53 पैसे लीटर महंगा हो गया। राज्य सरकार ने दोनांे ईंधनांे पर मूल्यवर्धित कर (वैट) यानी बिक्रीकर में बढ़ोतरी की है। दिल्ली सरकार ने कल रात पेट्रोल पर वैट की दर 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दी जिससे यहां पेट्रोल का खुदरा दाम 96 पैसे लीटर बढ़ गया। इसी तरह डीजल पर वैट की दर 16.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत की गई है। इसके अलावा डीजल पर 25 पैसे प्रति लीटर का प्रदूषण उपकर भी लगाया गया है। इससे डीजल के दाम में 53 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 59.03 रपये लीटर से बढ़कर 59.99 रपये लीटर हो गया जबकि डीजल का दाम 44.18 रपये से बढ़कर 44.71 रपये लीटर हो गया।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली में डीडीए जमीन पर बने प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से फीस नहीं बढा सकेंगे। उन्हें दिल्ली सरकार के इजाजत लेनी होगी वरना उनकी लीज रद्द होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने ये अहम फैसला सुनाया है, जिससे दिल्ली में 400 से ज्यादा स्कूलों पर फैसला लागू होगा। दिल्ली के तमाम बड़े स्कूल अब मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। दिल्ली हाइकोर्ट ने साफ कर दिया है कि जिन स्कूलों को डीडीए ने जमीन दी है, उन्हें दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय से इजाजत लेनी होगी। अपने आदेश में हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर कोई स्कूल हाईकोर्ट के इस आदेश की अवहेलना करता है तो डीओई उसके खिलाफ तुरंत करवाई करे। डीओई को भी आदेश दिया गया है कि वो हाईकोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन कराए। इसके अलावा डीडीए भी ऐसे स्कूलों की तुरंत लीज कैंसिल करें। याचिकाकर्ता के वकील अशोक अग्रवाल के मुताबिक ये आदेश काफी अहम हैं और बड़े प्राइवेट स्कूलों को डीडीए ने इसी नियम के तहत जमीन दी थी। हाईकोर्ट ने साफ किया है कि जिन स्कूलों को इस नियम के तहत जमीन दी गई, उन्हें इसका पालन करना होगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






