ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार को हाईकोर्ट में निजी स्कूलों के प्रबंधन कोटा को भ्रष्टाचार की जड़ बताया है। सरकार ने नर्सरी दाखिला में प्रबंधन कोटा समाप्त किए जाने के अपने निर्णय को जायज बताते हुए कहा कि स्कूल इसके जरिए मुनाफाखोरी करते हैं। जस्टिस मनमोहन के समक्ष सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए निजी स्कूलों में मुनाफाखोरी रोकना उनकी जिम्मेदारी है और दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट-1973 उसे इसका अधिकार भी देता है। अपने फैसले को सही ठहराते हुए सरकार हाईकोर्ट के पिछले सप्ताह के उस फैसले को अपना हथियार बनाया है जिसमें फीस बढ़ोतरी के लिए निजी स्कूलों को सरकार की मंजूरी को अनिवार्य बताया गया है।

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर में छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेज लौटाने के मामले में सीबीआई को हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सीलबंद लिफाफे में दस्तावेज पेश करने की सीबीआई की मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। हालांकि सीबीआई ने कहा है कि छापेमारी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर में हुई है न कि मुख्यमंत्री कार्यालय में। जस्टिस पी.एस. तेजी ने सीबीआई की इस मांग को सिरे से इनकार करते हुए जब्त सभी दस्तावेजों की फोटो-कॉपी कोर्ट और सरकार को पेश करने का निर्देश दिया है। पीठ ने यह निर्देश पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मामले की सुनवाई 29 जनवरी के लिए मुकर्रर की है। इससे पहले जस्टिस तेजी ने कहा है कि वह देखना चाहते हैं कि जो दस्तावेज जब्त किए गए हैं उनकी मूल प्रति सीबीआई के पास रहना चाहिए या नहीं।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि सम-विषम योजना पर लोगों का मत जानने के लिए समूचे शहर में ‘जन सभाएं’ आयोजित की जाएंगी और जब लोग फैसला करेंगे तब इसे फिर लागू किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि योजना के भविष्य के बारे में फैसला करने के लिए आज से आम आदमी पार्टी के सभी विधायक निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर बैठकें करेंगे। योजना का प्रायोगिक चरण एक जनवरी से 15 जनवरी तक चला था। केजरीवाल ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कहा कि हमने इस बारे में सलाह मांगने के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में बैठकें करने का फैसला किया है कि क्या सम-विषम योजना को फिर से लाया जाना चाहिए और कब तक के लिए।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह ठंड का अच्छा खासा असर रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही, मध्यम से लेकर घने स्तर के कोहरे के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई। हालांकि, दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान का परिचालन सामान्य रहा। सुबह 8.30 मिनट पर दृश्यता का स्तर 400 मीटर रहा। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। सुबह 8.30 मिनट पर 97 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। रेल अधिकारियों ने बताया कि 30 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कम दृश्यता के कारण 75 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख