ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (एचसीयू) के दलित छात्र रोहित वेमुला की कथित खुदकुशी पर मामला गरमाने के बीच जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आज (रविवार) इंसाफ की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों सूचिश्री, लेनिन कुमार और शुभांसू एक सप्ताह के लिए हैदराबाद यूनिवर्सिटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सात छात्रों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अनशन पर बैठे। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष लेनिन कुमार ने कहा कि जेएनयू के अन्य छात्र भी इन तीनों के साथ क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की कैबिनेट की सिफारिश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (रविवार) हैरानी जताई और इसे देश के संविधान की हत्या करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, केंद्रीय कैबिनेट का अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करना हतप्रभ करने वाला है। गणतंत्र दिवस से पूर्व यह संविधान की हत्या है। भाजपा चुनाव नहीं जीत पाई और अब वह पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करना चाहती है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की जो इस वक्त राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आज सुबह हुई बैठक में पर्वतीय राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की गई।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने फिल्मकार करण जौहर के असहिष्णुता पर दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही अकेले व्यक्ति हैं, जो अपने 'मन की बात' कर सकते हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, करण जौहर सही हैं। देश में केवल एक व्यक्ति ही है, जो सार्वजनिक रूप से अपने मन की बात कर सकता है। अन्य कोई ऐसा नहीं कर सकता। पुणे में एफटीआईआई, हैदराबाद विश्वविद्यालय का हवाला देते हुए 'आप' प्रमुख ने कहा कि देशभर में छात्र प्रधानमंत्री से नाराज हैं। गौरतलब है कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन दिवस 21 जनवरी को करण जौहर ने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सबसे बड़ा मजाक बताया था। इसके बाद से इस पर विवाद जारी है।

नई दिल्‍ली: दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि ऑड-ईवन फॉर्मूले को राष्ट्रीय राजधानी में मार्च के बाद फिर से लागू किया जा सकता है, क्योंकि इस योजना के लिए तैयारी की जरूरत है। राय ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'मार्च के बाद ऑड-ईवन फॉर्मूले का क्रियान्वयन हम दिल्ली में फिर से देख सकते हैं। हमें इसके लिए कुछ जरूरी तैयारी को अंजाम देना है।' दिल्ली सरकार ने योजना का क्रियान्वयन परीक्षण आधार पर 1-15 जनवरी के बीच किया था। सम संख्या वाले वाहनों का परिचालन सम तारीख के दिन व विषम संख्या वाले वाहनों का परिचालन विषम तारीख के दिन तय किया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख