ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने स्याही फेंकी। सम-विषम योजना की सफलता पर दिल्लीवासियों को धन्यवाद देने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। मंच पर भाषण देने के दौरान इस महिला ने उनके ऊपर स्याही फेंकी। स्याही की कुछ बूंदें केजरीवाल के चेहरे पर गिरीं। यह महिला किसी घोटाले की चर्चा कर रही थी। इसने मंच पर कुछ कागज और एक सीडी भी फेंकने की कोशिश की। महिला की पहचान भावना के रूप में हुई है, जो 'आम आदमी सेना' से जुड़ी हुई है। यह संगठन आम आदमी पार्टी के बागियों द्वारा बनाया गया है।

नई दिल्ली: संयुक्त कैडर प्राधिकरण(जेसीए) को लेकर एक बार फिर आप सरकार और मोदी सरकार में ठन गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेसीए में हाल ही में हुए बदलावों को लेकर कहा कि मोदी सरकार आप की मौजूदगी से डरी हुई है। सिसोदिया ने दावा किया कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा अधिसूचित नए जेसीए नियमों का उद्देश्य उन्हें समिति की किसी भी बैठक में शामिल होने से रोकना है, वहीं केजरीवाल ने अपना आरोप दोहराया कि मोदी दिल्ली सरकार के लिए अवरोध पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मोदी जी दिल्ली सरकार के लिए अवरोध पैदा करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। और फिर वे कहते हैं कि हम लड़ते हैं। मोदी हर सुबह दिल्ली सरकार के कामकाज में अड़ंगा डालते हैं।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सम-विषम योजना के खत्म होने के अगले दिन शनिवार को लोगों को कई स्थानों पर जाम का सामना करना पड़ा। केंद्रीय कार्यालयों में छुट्टी के बावजूद सुबह और शाम को सड़कों पर वाहनों की संख्या पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। सुबह नौ बजे: दिल्ली छावनी क्षेत्र में भीषण जाम देखा गया। एक घंटे के भीतर ही उत्तम नगर से पंखा रोड वाले खंड पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोगों को पूसा रोड और शादीपुर में भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। दोपहर 10-11 बजे: धौलाकुआं, रिंग रोड, प्रीत विहार, विकास मार्ग, आईटीओ और मथुरा रोड पर वाहनों की भारी आवाजाही रही। इससे लोगों को रेड लाइट पर काफी देर तक रुकना पड़ा।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की एक एमएलए के पति को दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को कथित तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने और उस पर हमला करने के आरोप में शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 15 दिसंबर को सीपीडब्लूडी के अधिकारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसमें आरोप लगाया था कि आरके पुरम के सेक्टर 12 में अवैध झुग्गी झोपड़ियों को हटाने के दौरान आरके पुरम की एमएलए प्रमिला टोकस के पति धीरज और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के कहने पर कई महिलाओं ने उन्हें पीटा था। प्राथमिकी के साथ संबद्ध की गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि एमएलए ने हमले के लिए उकसाया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख