- Details
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने ईडब्ल्यूएस के अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद स्कूल मेरिट जारी नहीं करेंगे। शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर 15 फरवरी को कटऑफ जारी होगी। बाकायदा मोबाइल पर एसएमएस आएगा। निदेशालय के एक वरिष्ठ ने बताया कि इस बाबत फैसला लिया जा चुका है। इस वर्ग की दो तरह से कटऑफ जारी होगी। एक कटऑफ सरकारी पोर्टल पर आएगी। ये कटऑफ उन स्कूलों की सीटों के लिए होगी जिनका ऑनलाइन आवेदन सरकारी पोर्टल पर हो रहा है। दूसरी तरह की कटऑफ ऑफलाइन आवेदन वाली होगी। इसे स्कूल जारी करेंगे। ऐसे स्कूल अपने स्तर पर लॉटरी की प्रक्रिया अपनाएंगे।
- Details
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली से रविवार को एक सेना अधिकारी की गाड़ी चोरी हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की यह दूसरी घटना है। गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व हुई इस घटना को खतरे की घंटी के तौर पर भी देखा जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में भारत के कई शीर्ष नेता और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद शामिल होंगे। राजधानी में कई आतंकी संगठनों की मुख्य सदस्यों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद गणतंत्र दिवस से पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी गई और दिल्ली में हाई अलर्ट है। यहां आतंकी संगठनों के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना पठानकोट आतंकी हमले के ठीक बाद मिली थी। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर ढाई बजे कर्नल रैंक के सैन्य अधिकारी की सैंट्रो कार लोधी कालोनी में डाकघर के पास से चोरी हो गई।
- Details
नई दिल्ली: केंद्र पर ताजा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार दिल्ली सरकार के कामकाज में अड़चनें डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह मोदी सरकार और अपने मंत्रियों के बीच 'दीवार' बनकर डटे हैं। केजरीवाल ने बाहरी दिल्ली में मधुबन चौक से मुकरबा चौक तक 23 किलोमीटर लंबे विकासपुरी-वजीराबाद सिग्नल फ्री एलिवेटेड कॉरीडोर के तीसरे चरण के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा, मैंने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा। मैं अपने मंत्रियों और केंद्र सरकार के बीच दीवार की तरह खड़ा हूं और मैं केंद्र को कभी अपने मंत्रियों को परेशान करने नहीं दूंगा।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला कांड में 10 साल की सजा भुगत रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके पुत्र अजय चौटाला की इलाज के लिए पेरोल अर्जी पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी ने दिल्ली सरकार से कहा कि चौटाला पिता-पुत्र की अतिरिक्त अर्जी पर 29 जनवरी से पहले स्थिति रिपोर्ट पेश की जाए। इस मामले में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पिता-पुत्र की अपील पिछले साल 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। शुरू में 82 वर्षीय ओमप्रकाश चौटाला ने अपने पोलियो से ग्रस्त पैरों संबंधी समस्या के उपचार के लिए 60 दिन की पेरोल मांगी थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






