- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बुधवार को सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
अनुपम खेर, विवादों से घिरे रहे गजेन्द्र चौहान का स्थान लेंगे। बता दें कि एफटीआईआई के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के दौरान गजेन्द्र चौहान के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। उनका कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो गया। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि खेर की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
चेयरमैन नियुक्त होने पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मैं साफ मन से जितना हो सकेगा उतना काम करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा, 'ये मेरी जिंदगी का अहम दिन है. ऐसा बहुत कम होता है कि आप उसी जगह के चेयरमैन बन जाएं जहां कभी आप पढ़ा करते थे।'
- Details
नई दिल्ली: उम्र सिर्फ एक संख्या है और जब बात अमिताभ बच्चन की हो तो यह कहावत उनके लिए एकदम सटीक बैठती है। पिछले चार दशकों से कभी 'विजय' बनकर तो कभी 'पा' बनकर अमिताभ छाए हुए हैं। आज अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है और वह पूरे 75 साल के हो गए हैं।
लेकिन चाहे उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट देख लें या फिर 17 सालों बाद भी 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट को देख लें, अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का सफर अभी भी जारी है। सिर्फ इसी साल नहीं बल्कि आने वाले कुछ साल तक अमिताभ की डायरी में डेट्स की कोई जगह नहीं है।
अमिताभ आने वाले कुछ सालों में एक दो नहीं बल्कि 5 अलग-अलग फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसमें सबसे पहले नाम आता है बिग बी का अपने फैन्स के लिए 2018 का दीवाली गिफ्ट यानी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का। इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी साथ नजर आने वाली है।
सिनेमा के यह दो दिग्गज सितारे इससे पहले कभी साथ नहीं नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आने वाली हैं। इ
- Details
नई दिल्ली: फिल्म 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में सना ने लिखा 'बेशर्म सेल्फी'। फातिमा इस फोटो में साड़ी पहनी नजर आ रही हैं और साथ ही बिंदी लगा रखी है।
लंबे बालों में सना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट का रोल निभाने वाली फातिमा की इस फोटो पर लोगों के कमेंट्स आपका दिल जीत लेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट्स भी किए हैं।
आपको बता दें कि फातिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बचपन में ही फातिमा बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। फातिमा की इस फोटो पर लोगों ने कमेंट किया कि इसमें 'बेशर्मी' जैसा कुछ नहीं है, बल्कि ये फोटो एटिट्यूड दिखाने वाली है।
इतना ही नहीं इस दौरान फातिमा ने भी कमेंट बॉक्स में लिखा, 'शुक्रिया दोस्तों, इतनी तारीफ के लिए।'
- Details
मुंबई: मशहूर फिल्म डायरेक्टर और राइटर कुंदन शाह का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वो 69 साल के थे। कई यादगार फिल्में बनाने वाले कुंदन शाह ने छोटे परदे के लिए भी कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स बनाये थे। जानकारी के मुताबिक उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
शाह का जन्म 19 अक्तूबर, 1947 को हुआ था। उन्होंने पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) से निर्देशन की पढ़ाई की थी। 1983 में आई 'जाने भी दो यारो' से फीचर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन समय के साथ इसने कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया।
समय के साथ 'जाने भी दो यारो' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे लोकप्रिय व्यंग्यात्मक फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। शाह ने 2015 में अपने पूर्व संस्थान एफटीआईआई में छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा दिया था। उन्होंने 1986 में नुक्कड़ धारावाहिक के साथ टेलीविजन की दुनिया में पदार्पण किया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज