- Details
नई दिल्ली: अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की लवस्टोरी के किस्से सभी ने सुने हैं लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि दोनों की लव स्टोरी को तब नजर लग गई, जब एक बार अक्षय की पत्नी टि्वंकल बिना बताए सेट पर आ धमकीं। वहां आकर उन्होंने खूब हंगामा मचाया था और फिर जाकर अक्षय ने पीसी से दूरियां बनाई थीं। एक वेबसाइट की खबर की मानें तो फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान गोवा में पीसी और अक्की शूट कर रहे थे तो ब्रेक के दौरान दोनों एक साथ बैठे हुए थे।
दोनों के अफेयर की खबरों से नाराज टि्वंकल अचानक फिल्म के सेट पर जा पहुंचीं और दोनों को साथ देख लिया। पूरी यूनिट के सामने टि्वंकल और अक्षय के बीच जबरदस्त झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि अक्षय ने टि्वंकल को समझाने और उन्हें शांत करने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कहां मानने वाली थीं।
दोनों के बीच की बढ़ती बहस से अक्षय को भी गुस्सा आ गया और फिर लड़ाई बढ़ती चली गई।
- Details
नई दिल्ली: राजकुमार राव के लिए यह साल काफी लकी साबित हो रहा है। जहां साल की शुरुआत से ही उनकी फिल्मों में उनके किरदारों को जबरदस्त तारीफ मिल रही है, तो वहीं भारत में आज ही रिलीज हुई 'न्यूटन' भारत की तरफ से ऑस्कर की आधिकारिक एंट्री बन गई है।
यह फिल्म नक्सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं। फिल्म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। 'न्यूटन' को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरिन फिल्म' की श्रेणी के लिए भेजा जाएगा।
सी. वी रेड्डी की अध्यक्षता वाले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी ने 26 भारतीय भाषाओं की फिल्मों में से 'न्यूटन' को चुना है। फिल्म के चुने जाने की खबर राजकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जहां यह फिल्म भारत में आज रिलीज हुई है, वहीं ‘न्यूटन’ का इसी साल जनवरी में बर्लिन फैशन फिल्म महोत्सव 2017 में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।
- Details
मुंबई: भोजपुरी अभिनेता मनोज आर पांडेय को मुंबई की चारकोप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 अगस्त को एक अभिनेत्री ने मनोज पांडेय पर फिल्म में काम दिलाने के नाम पर रेप का आरोप लगाया था। मिली जानकारी के अनुसार पीडिता और मनोज पांडेय लिव-इन में रहते थे। पीडिता ने मनोज के खिलाफ 15 सितंबर को मुंबई के चारकोप थाने में केस दर्ज कराया था।
सब इंस्पेक्टर वर्षा जाधव के मुताबिक पीडिता ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 395/17, 376, 317, 406, 506(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीडिता ने बताया कि, साल 2015 में मनोज ने जबरन मेरा गर्भपात भी कराया था। वह शादी का झांसा देकर साल 2012 से मेरे साथ लिव इन में रह रहा था।
साल 2011 में मेरी एक एलबम की शूटिंग चल रही थी। उसी दौरान हम दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बनें और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
- Details
मुंबई: सिंगर लता मंगेशकर के नाम पर एक ठगी का मामला सामने आया है. लता मंगेशकर के नाम पर एक महिला लोगों को ठगने का काम कर रही थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार महिला उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को बेवकूफ बनाती थी। महिला को मुंबई में अरेस्ट किया गया है।
महिला का नाम रेवती खरे है। रेवती लोगो को झांसा देने के लिए लता मंगेशकर के नाम से एक नकली लेटर हेड बनवा रखा था। इस पर उनके नकली हस्ताक्षर भी थे। इसके जरिए वह लोगों से आर्थिक मदद मांगती थी।
साथ ही कार्यक्रमों में आनेवाले लोगों से पैसे ठगने का काम भी करती थी। मुंबई के गावदेवी पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 469 और 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज