ताज़ा खबरें
महाकुंभ हादसा:अस्पतालों के बाहर खड़े परिजनों को नहीं दिया जा रहे शव

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। राजपाल यादव ट्रायल कोर्ट के सामने एक समझौते की रकम देने में नाकाम रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा सुनाई है। बता दें 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। इस रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जोकि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट में इसी साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। राजपाल यादव और उनकी ने यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मंगेतर और अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ जोधपुर पहुंच चुकी हैं। आज रात प्रियंका के हाथों में निक जोनास के नाम की मेंहदी सजेगी। मेहंदी के बाद प्रियंका-निक अपने रिश्तेदारों के साथ संगीत सेरेमनी एन्जॉय करेंगे। प्रियंका और निक अपने करीबियों और रिश्तेदारों के साथ गुरुवार सुबह मुंबई से रवाना हुए और अब जोधपुर पहुंच चुके हैं। आज रात जोधपुर से उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा।

जोधपुर रवाना होने से पहले प्रियंका और निक मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए। प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। निक जोनस के दोनों भाई और भाभी को भी यहां देखे गए। बता दें, 30 नवंबर को प्रियंका और निक की हल्दी सेरेमनी का आयोजन होगा। 2 दिसंबर को जोड़ी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के शादी करेंगी।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के अनुरोध पर पाकिस्तान सरकार ने पेशावर में किस्सा ख्वानी बाजार स्थित उनके पैतृक घर को जल्द संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अभिनेता के घर को संग्रहालय बनायेगी। पाकिस्तान पहुंचे भारतीय पत्रकारों के एक समूह को उन्होंने बताया, ‘‘ऋषि कपूर की ओर से अनुरोध आया था। उन्होंने गुजारिश की थी कि पेशावर में उनके खानदानी घर को संग्रहालय या कोई संस्थान बना दिया जाये। हमने उनका अनुरोध स्वीकार लिया हैं''

पाकिस्तान के गृह मंत्री शहरयार खान अफरीदी ने कहा कि कपूर ने उन्हें फोन कर अनुरोध किया था कि पेशावर में उनके पारिवारिक घर को संरक्षित किया जाये और हमने उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अफरीदी ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे फोन किया और अपने खानदानी घर को संग्रहालय बनाने के बारे में बात की। अब संघीय एवं प्रांतीय सरकारें इस पर काम कर रही हैं और जल्द इसे संग्रहालय में तब्दील करेंगी।''

नई दिल्ली: एक्ट्रेस तब्बू, दिग्गज गीतकार व फिल्मकार गुलजार के साथ फिर से काम करना चाहती हैं। तब्बू 'माचिस' और 'हू तू तू' नामक फिल्मों में गुलजार के साथ काम कर चुकी हैं। तब्बू ने 92.7 बिग एफएम के शो 'बिग एमजे ऑफ द वीक' में कहा, "मेरे पास गुलजार के लिए संदेश है, कृपया कर जल्द ही एक फिल्म बनाएं और मुझे उसमें कास्ट करें। अगर आप एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे नहीं रख सकते तो अपनी असिस्टेंट रख लें।" इस शो में तब्बू आरजे (रेडियो जॉकी) बनीं और अपनी फिल्मों एवं किरदारों के बारे में बातचीत की।

हाल में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' में डार्क रोल निभाने के लिए तब्बू की काफी प्रशंसा हुई। इसके अलावा, 'हैदर' और 'फितूर' में तब्बू ने नकारात्मक किरदार को बखूबी निभाया था। तब्बू ने कहा, "मुझे ग्रे कैरेक्टर बहुत दिलचस्प लगते हैं। यह एक अलग सफर है क्योंकि आप किरदार के बारे में अलग-अलग चीजें जानते रहते हैं।" अभिनेत्री के अनुसार, नकारात्मक किरदार निभाना भी एक तरह का रोमांस है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख