- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। कैंसर से लड़ रहे ऋषि कपूर को लेकर कल रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण उनको एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि की मौत की खबर आने से देश सन्न रह गया है। लोग इस खबर पर तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे है। इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वह टैलेंट के पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साही थे। उनके निधन से दुख हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के मेरी प्रति संवेदना। ओम शांति।'
इससे पहले बुधवार को एक्टर इरफान खान के निधन से लोग सन्न रह गए थे और अब अचानक अगले ही दिन फिल्म इडस्ट्री को एक और झटका लगा है। इरफान के निधन पर भी पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया था।
- Details
नई दिल्ली: एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। कल रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। मैं टूट चुका हूं। केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।
ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू में नीतू ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बारे में बताया था, "मेरी पहली प्रतिक्रिया वास्ताव में बहुत खराब थी, मैं टूट गई थी, मेरे बच्चे टूट गए थे। हम ये नहीं जान पा रहे थे कि क्या करें।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। बीते दिनों उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। इरफान खान की इस खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे।
इरफान खान को लेकर बॉलवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुजीत सरकार ने ट्वीट किया, "मेरे प्रिय मित्र इरफान। आप लड़े और लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा..हम फिर से मिलेंगे..सुतापा और बाबिल के प्रति संवेदना..आपने भी लड़ाई लड़ी, सुतापा आपने इस लड़ाई में जीत के लिए हर संभव कोशिश की। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सैल्यूट।" बता दें कि इरफान खान की मम्मी सईदा बेगम का राजस्थान में कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया था। लॉकडाउन के कारण इरफान खान अपनी मम्मी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।
- Details
नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर जुटे हजारों प्रवासी मजदूरों की भीड़ वाली घटना पर अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन की प्रतिक्रिया आई है। लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में प्रवासी मजदूरों के जमावड़े की घटना पर कमल हासन ने केंद्र सरकार को बालकनी सरकार कहकर तंज कसा और कहा कि बालकनी में खड़े सभी लोगों को जमीनी हकीकत पर ध्यान देना चाहिए।
कमल हासन ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया, 'बालकनी में खड़े सभी लोगों को जमीनी हकीकत पर ध्यान देना चाहिए। पहले दिल्ली और अब मुंबई में प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। प्रवासी मजदूरों की समस्या ''टाइम बम'' की तरह है, इससे पहले कि यह कोरोना से भी ज्यादा बड़ी हो, इसे डिफ्यूज किया जाना चाहिए। बालकनी वाली सरकार इस पर नजर रखे कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- 'गांधी' की पुण्यतिथि पर राजघाट पर खड़गे-राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित की
- निर्वाचन आयोग ने दिल्ली-हरियाणा जल विवाद में पड़ने से किया इंकार
- संसद का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा भी गूंजेगा
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- महाकुंभ हादसे के लिए योगी-मोदी का वीआईपी कल्चर जिम्मेदार: राउत
- हिंदू महासभा ने मनाया 'गांधी की हत्या' का जश्न,गोडसे को दिया सम्मान
- बिहारः विवाद सुलझाने गए सांसद को पीटा, सांसद समेत कई लोग घायल
- चुनाव आयोग की टीम ने पंजाब सीएम के दिल्ली आवास की ली तलाशी
- बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज