ताज़ा खबरें
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रही है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को सीबीआई से सवाल करते हुए एजेंसी पर निशाना साधा है। देशमुख ने कहा कि डेढ़ महीना हो गया है, लोग सुशांत मामले में सीबीआई जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।

देशमुख ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'क्या सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से मौत हुई या हत्या की गई? मुंबई पुलिस काफी बेहतर तरीके से जांच कर रही थी कि अचानक केस की जांच सीबीआई को दे दी गई। उन्हें जल्द से जल्द इसके नतीजे हमें बताने चाहिए।'

बता दें कि जून में सुशांत की मौत को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार के बीच जुबानी बहस छिड़ गई थी। इसके बाद अगस्त में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गई थी।

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर एक महिला अभिनेता द्वारा उनके खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले में उनसे पूछताछ के एक दिन बाद, उन्होंने अपनी वकील प्रियंका खिमानी के एक बयान में सभी आरोपों से इंकार किया है। वकील ने लिखा, "अनुराग कश्यप ने मामले में सभी आरोपों से इंकार किया है और पुलिस को अपना बयान दिया है।"

शिकायत को 'झूठ' करार देते हुए उन्होंने बयान में कहा, "कश्यप ने इस तथ्य का दस्तावेजी प्रमाण प्रदान किया है कि अगस्त, 2013 में वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका में थे। कश्यप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस तरह की कोई भी कथित घटना कभी हुई ही नहीं है और उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से भी इंकार किया है।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता पर गलत उद्देश्य से आरोप लगाए गए हैं। कश्यप उन पर लगाए गए झूठे और लापरवाह आरोपों से व्यथित हैं, जिससे उन्हें, उनके परिवार और उनके प्रशंसकों को पीड़ा हुई है। कश्यप इसके लिए उपलब्ध कानूनी उपायों का सख्ती से पालन करने का इरादा रखते हैं। 

मुंबई: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने समन जारी कर गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अनुराग के खिलाफ बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद 23 सितंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। आपको बात दें कि पीड़िता के वकील नितिन सतपुते ने बताया कि रेप, गलत तरीके से रोकने और एक महिला की मर्यादा भंग करने का केस वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया है। मुंबई पुलिस द्वारा अनुराग कश्यप को जारी समन में अभिनेत्री के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गुरुवार दोपहर 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है। 

अभिनेत्री के वकील सतपुते के मुताबिक, रेप की यह कथित घटना अगस्त 2013 में हुई थी, जब एक्ट्रेस काम खोज रही थी और इसी सिलसिले में अनुराग कश्यप के संपर्क में आई थी। सतपुते ने कहा कि अनुराग कश्यप ने पहले अपने ऑफिस में मीटिंग फिक्स की और वहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को घर पर खाने पर बुलाया।

मुंबई: सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई की गई। 22 दिनों से जेल में बंद रिया अब तक कई बार बेल याचिका दाखिल कर चुकी हैं लेकिन अभी तक हर बार रिया की याचिका को खारिज कर दिया गया था। वहीं फिलहाल रिया की जमानत पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से निकले ड्रग्स एंगल में अभी तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं एनसीबी की पूछताछ में शौविक ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती के कहने पर उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे थे। वहीं सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत ने भी ड्रग्स केस में रिया को ही आरोपी बताया था।

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ही इस केस की मुख्य आरोपी हैं। एनसीबी से पहले ईडी ने भी रिया से पूछताछ की थी। याद दिला दें कि ये पूरा केस सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख