ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के विधायकों के लिए यहां इंडियन स्कूूल ऑफ बिजनेस :आईएसबी: जल्द ही क्षमता निर्माण का एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के. शिवप्रसाद राव ने कल आईएसबी के एक प्रतिनिधि के साथ कार्यक्रम पर विमर्श किया। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय ने यहां पर एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘यह कार्यक्रम दो दिन का अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माड्यूल होगा जिसका लक्ष्य विधायकों को सीखने के लिए एक मंच मुहैया कराना है जिससे वह अपने काम को अपने काम को और प्रभावी तरीके से करने में सक्षम हो सकेंगे और जयादा प्रभावशाली हो सकेंगे।’’ विज्ञप्ति के अनुसार कार्यशाला आंध्र प्रदेश में नेतृत्व, आर्थिक विकास, नीति निर्धारण, सामाजिक कल्याण और विकास के मुद्दों को इर्द-गिर्द तैयार किया गया है। कार्यशाला से विधायकों को काम करने के नये तरीके और अन्य राज्यों के अपने साथियों के साथ पेशेवर नेटवर्क के निर्माण की जानकारी मिलेगी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि माना जाता है कि आईएसबी के पास कार्यक्रमों को तैयार करने का अनुभव है जिससे निर्वाचित प्रतिनिधियों की क्षमता निर्माण की आवश्यकता को पूरा किया जा सकेगा।

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्य के मंदिरों की आमदनी में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसका कारण ‘पाप में हो रही बढ़ोत्तरी तथा लोगों की ज्यादा समस्याएं’ हैं। जिला कलेक्टरों के दो दिवसीय सम्मेलन के अपने उद्घाटन भाषण में मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां कहा कि लोग पाप कर रहे हैं और उससे छुटकारा पाने के लिए मंदिर जा रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं। अगर वे ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और ज्यादा पाप कर रहे हैं, वे मंदिर आ रहे हैं और चढ़ावा कर रहे हैं। यह एक वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ मंदिर, बल्कि लोग सांत्वना के लिए चर्च और मस्जिद भी जा रहे हैं। अगर कोई मंदिर, मस्जिद या चर्च नहीं होते तो कई लोग पागल हो गए होते। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि शराब की बिक्री में कमी आ रही है जिससे राज्य की आय में कमी आ रही है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अधिक लोग अय्यप्पा स्वामी दीक्षा ले रहे हैं और 40 दिनों तक शराब से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में शराब की बिक्री में कमी आ रही है। नायडू ने जिला कलेक्टरों से प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास संकेतकों के लिए जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा की खातिर वित्त वर्ष 2015-16 को आधार वर्ष के तौर पर स्वीकार करना चाहिए।

हैदराबादा: आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में एक निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब गुंटूर के लक्ष्मीपुरम में एक प्रस्तावित बहुमंजिला इमारत के लिए 30 फुट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। हादसे के समय वहां आठ लोगों के मौजूद होने की आंशका जताई जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने डेप्युटी एन चिना राजप्पा को गुंटुर रवाना होने के लिए कहा है ताकि बचाव कार्य के इतंजामात देखे जा सकें।

हैदराबाद: भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का एक और उदाहरण आंध्र प्रदेश में सामने आया है। यहां भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने ईस्ट गोदावरी जिले के परिवहन उपायुक्त ए. मोहन के कई राज्यों में फैले ठिकानों पर छापेमारी की। अब तक के आकलन में मोहन की 800 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। मोहन की संपत्ति कितनी जगहों पर फैली है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार से शुरू तलाशी अभियान दो दिनों से जारी है। एसीबी की डीएसपी ए. रमादेवी के निर्देशन में टीमों ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक स्थित ठिकानों पर गुरुवार से तलाशी लेनी शुरू की थी। मोहन को शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसकी दो हफ्ते की रिमांड पुलिस को दी है। मोहन ने बड़ी बेटी तेजश्री के नाम पर आठ कंपनियां बनाईं, इन कंपनियों की संपत्तियां ही 100 से 120 करोड़ के बीच है। हाल ही में उसने कर्नाटक के बेल्लारी से रिश्तेदारों के नाम रही करोड़ों की संपत्ति अपने नाम की, जिसकी भनक पुलिस अधिकारियों को लगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख