- Details
अमरावती: आंध्रप्रदेश में भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी के बीच जारी तकरार पर राज्य के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया। लेकिन इतना कहा कि वे मित्रधर्म निभा रहे हैं और गठबंधन को बनाए रखना भाजपा की जिम्मेदारी है।
हाल में राज्य के भाजपा नेताओं ने नायडू सरकार के कामकाज की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। इसपर पूछे गए सवाल पर नायडू ने कहा, मैं मित्रधर्म के मद्देनजर गठबंधन पर कुछ भी नहीं कहूंगा। लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा नेतृत्व को तय करना है। नायडू ने कहा, मैं अपने लोगों को नियंत्रित कर रहा हूं और आगे भी इसे जारी रखूंगा।
उन्होंने कहा, यही वजह है कि शुक्रवार को भाजपा नेता व धर्मार्थ कार्य मंत्री पी मणिख्याला राव और टीडीपी नेताओं का मुद्दे उठाने पर मैंने अपने नेताओं को चेतावनी दी। लेकिन अगर वे गठबंधन नहीं चाहते हैं, तो उन्हें इसपर चर्चा करनी चाहिए। गौरतलब है कि नायडू सरकार में भाजपा भी शामिल है और उसके दो मंत्री राज्य कैबिनेट में शामिल हैं।
गौरतलब है कि हाल में वाईएसआर विपक्षी कांग्रेस के चार विधायकों के मुद्दे पर भाजपा विधायक दल के नेता विष्णु कुमार राजू और नायडू के बीच तकरार हुई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दुग्गुबती पुरुणदेश्वरी भी राज्य सरकार की आलोचना करती रहती हैं।
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश विधानसभा ने शनिवार को सरकारी नौकरियों और शिक्षा संस्थानों में कापू समुदाय को पांच फीसदी आरक्षण प्रदान करने वाले कानून को सर्वसम्मति से पारित किया। कापू पिछले कई समय से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सरकार ने एक अलग वर्ग 'एफ' बनाकर पिछड़े वर्गों में समुदाय को शामिल किया है।
विपक्ष पार्टी वाईएसआर कांग्रेस की गैर मौजूदगी में तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधेयक पर चर्चा में भाग लिया। वाईएसआर कांग्रेस विपक्ष की अकेली पार्टी है जिसने सत्र का बहिष्कार कर रखा है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री के. अतचान नायडू ने विधानसभा में विधेयक पेश किया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य सदस्यों ने विधेयक पर विचार रखे। इसे बाद में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूनाथ समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था, जिसने कापू समुदाय के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण तय करने का सुझाव दिया था।
- Details
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को कृष्णा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पटलने से 14 लोगों की मौत हो गई। नाव में करीब 38 लोग सवार थे। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
आंध्र प्रदेश के डीजीपी ने बताया कि अभी तक 14 मृतकों का शव बरामद किया जा चुका है। करीब 12 लोगों को स्थानीय मछुआरों और बचाव टीम की मदद से बचा लिया गया है। शेष लोगों की तलाश अभी जारी है।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब कृष्णा नदी के पवित्र संगमम घाट पर एक धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए लोग नाव से भवानी आइलैंड से भवानी संगमम घाट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नाव में आवश्यकता से अधिक लोग सवार थे। नदी में पानी के अधिक उछाल के कारण अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई।
स्थानीय मछुआरे तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। बाद में बचाव टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिए। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और डूबे लोगों की तलाश जारी है।
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश के गुंटूर से एक चौका देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढहती हुई नजर आ रही है। हालांकि इमारत को पहले ही खाली करा लिया गया था जिसकी वजह से यहां कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है। दरअसल गुटूंर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है।
इसी वजह से सड़क के किनारों से अवैध निर्माणों को हटाकर सड़क चौड़ी की जा रही है। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने सड़क किनारे रह रहे नरसिम्हा नामक शख्श के मकान का आगे का हिस्सा तोड़ दिया था। यहां पर नाला बनाया जा रहा था। नाला बनाने के दौरान बिल्डिंग में झटके महसूस किए गए।
जिसके बाद बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। इसके कुछ ही दिन बाद इमारत ताश की पत्तों की तरह ढह गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






