ताज़ा खबरें
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश में पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पुलवामा हमले का इस्तेमाल राजनीतिक हित के लिए कर रही है। अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में कहा कि कांग्रेस जिसके नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के लिए बोलते हैं, वे पीएम से सवाल करती है। कांग्रेस हमें राष्ट्रवाद न सिखाए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिस कश्मीर के कारण ये सब आतंकवादी घटना पाकिस्तान करवा रहा है, वो कश्मीर समस्या का कोई जनक है तो नेहरू हैं। उनके कारण आज कश्मीर फंसा हुआ है। अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आज देश में कश्मीर समस्या न होती। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे काम करने वाले व्यक्ति हैं। उनकी देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर आपके आरोपों का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है।

गुंटूर (आंध्रप्रदेश): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू पर हमले तेज करते हुए रविवार को कहा कि तेदेपा प्रमुख ने केन्द्र से मिली राशि का सदुपयोग और राज्य का विकास नहीं करके विकास के वादों से ‘यू-टर्न’ लिया है। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी सरकार ने विशेष दर्जा के मुकाबले आंध्र प्रदेश को बहुत ज्यादा दिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस पैकेज को स्वीकार भी किया लेकिन धन का समुचित प्रयोग करने में विफल रहने और राज्य का विकास नहीं कर पाने पर उन्होंने ‘यू-टर्न’ ले लिया।’’

कांग्रेस-तेदेपा गठबंधन के लिए नायडू पर तंज करते हुए मोदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामा राव (एनटीआर) ने कांग्रेस के अहं से पीड़ित हो कर आंध्र प्रदेश को ‘कांग्रेस मुक्त’ बनाने के लिए पार्टी का गठन किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि नायडू कहते रहते हैं कि वह उनसे वरिष्ठ हैं, इससे उन्हे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वह मुझे याद दिलाते रहते हैं कि वह मुझसे वरिष्ठ हैं। इसमें कोई दो-राय नहीं है। चूंकि आप वरिष्ठ हैं, मैंने कभी आपका अपमान नहीं किया।’’ हंसी ठहाकों के बीच मोदी ने कहा, बाबु गारू पार्टियां बदलने में वरिष्ठ हैं, नए गठबंधन करने में वरिष्ठ हैं और अपने ही ससुर (एनटी रामा राव) की पीठ में छुरा भोंकने में वरिष्ठ हैं।

नई दिल्ली: आमतौर पर हर राज्य में इस बात की शिकायत मिलती है कि राज्य सरकारें अपने हिसाब से मतदाता सूचियों में हेराफेरी व गड़बड़ी किया करती हैं और विरोधी दलों के समर्थकों को वोटर लिस्ट से हटाने का भरपूर कोशिश करती हैं। अपने समर्थक वोटरों को शामिल भी कराने की पहल करती हैं। कुछ ऐसी ही गड़बड़ी करने का आरोप अब की बार आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू सरकार पर नेता विरोधी दल वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने लगाया है।

सौंपे कई अहम सबूत

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची में की जी रही हेरा फेरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत की है। पार्टी सुप्रीमो वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर कई सारे सबूत सौंपे हैं और शिकायत की है कि सत्तारूढ़स टीडीपी मतदाता सूची में गड़बड़ी करने के अलावा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। सरकार के मुखिया के इशारे पर सरकार के लिए काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को नियुक्त कर विपक्ष के नेताओं व समर्थकों को डराने-धमकाने जैसे हथकंडों को भी अपना रही है।

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को ''देश का पलटीमार मुख्यमंत्री करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं और तेदेपा को गठबंधन में कभी जगह नहीं मिलेगी। श्रीकाकुलम जिले के पलासा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण की राज्यव्यापी बस यात्रा का उद्घाटन करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह ''देश के पलटीमार मुख्यमंत्री (यू-टर्न सीएम) के तौर पर जाने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने हर चीज पर अनगिनत बार अपने रुख में बदलाव किया है।

शाह ने कहा, ''वह (1978 में) कांग्रेस विधायक चुने गए और बाद में (1983 में) तेदेपा में चले गए। भाजपा अध्यक्ष ने नायडू पर आरोप लगाया कि सत्ता सुख प्राप्त करने के लिए वह 1998 में उस वक्त एनडीए में शामिल हो गए जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। फिर 2004 में जब भाजपा हारी तो वह एनडीए का साथ छोड़ गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख