ताज़ा खबरें
महाकुंभ हादसा:अस्पतालों के बाहर खड़े परिजनों को नहीं दिया जा रहे शव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार पर काबिज़ यादव परिवार में कलह अब खुलकर सामने आ गया है। सोमवार को दो मंत्रियों की छुट्टी के बाद मंगलवार को अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव दीपक सिंघल की छुट्टी कर दी। जिनको शिवपाल यादव का खास माना जाता था। इसके कुछ देर बाद मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश यूनिट का अध्यक्ष बना दिया। मंगलवार रात को ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव से सारे अहम मंत्रालय- पीडब्लूडी, राजस्व और सिंचाई छीनकर उनको समाज कल्याण विभाग थमा दिया। इससे पहले पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त कर दिया और यह जिम्मेदारी सूबे के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव को सौंप दी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की तरफ से दिल्ली में एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव ने यूपी में शिवपाल को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। बयान में कहा गया कि यूपी में शिवपाल के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही अब तक सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। दरअसल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को ही सूबे के मुख्य सचिव और शिवपाल के करीबी दीपक सिंघल को हटा दिया था।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवपाल की नाराजगी दूर करने के लिए ही मुलायम ने अब उन्हें यूपी सपा की कमान सौंपी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख