ताज़ा खबरें
पर्यावरण कानून में किए 'जनविरोधी' संशोधन वापस लिए जाएं: कांग्रेस
संभल:जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, कमेटी के लोग मौजूद

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित जामा मस्जिद में रविवार की सुबह रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। मजदूरों ने संभल जामा मस्जिद की दीवारों पर पुताई का काम शुरू कर दिया है। एएसआई की टीम के साथ कमेटी के लोग मौजूद हैं।

इससे पहले, शनिवार को टीम पेंटर के साथ जामा मस्जिद पहुंची थी, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद टीम लौट गई। इसके चलते पुताई का काम शुरू नहीं हो सका था। एएसआई की टीम ने पुताई का काम रविवार की सुबह से शुरू कराने की बात जामा मस्जिद कमेटी से कही थी। 12 मार्च को उच्च न्यायालय ने पुताई और सजावट का आदेश किया था। साथ ही यह भी कहा था कि इस पुताई और सजावट के कार्य की निगरानी एएसआई द्वारा की जाएगी। इसी क्रम में 13 मार्च को एएसआई की टीम जामा मस्जिद पहुंची थी।

बाहरी हिस्से के साथ अंदर के परिसर का भी निरीक्षण किया था। उन स्थानों को टीम ने देखा था जहां पुताई की जानी है। मस्जिद के बाहरी हिस्से पर पुताई के लिए आदेश किया गया है।

शनिवार को तीन सदस्यीय टीम तीन पेंटर के साथ जामा मस्जिद में पहुंची थी। कुछ हिस्से में पेंटर ने सफाई की थी। स्थानीय स्तर पर भी पेंटर और श्रमिकों की व्यवस्था की गई है।

उपद्रवियों के पोस्टर जामा मस्जिद की दीवार से हटाए गए

जामा मस्जिद की पिछली दीवार पर पोस्टर लगाने की वजह से विवाद खड़ा हो गया था उन पोस्टर को एएसआई की टीम ने शनिवार को हटवा दिया है। यह पोस्टर पुताई किए जाने के लिए हटाए गए हैं। इन हिस्सों की सफाई भी कराई गई है। 74 उपद्रवियों के पोस्टर दीवार पर लगा दिए थे। इन पोस्टर के लगाने का विरोध जामा मस्जिद कमेटी के सदर द्वारा किया गया था।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख