ताज़ा खबरें
महाकुंभ हादसा:अस्पतालों के बाहर खड़े परिजनों को नहीं दिया जा रहे शव

झांसी: केन्द्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को कानून-व्यवस्था तथा विकास के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सपा और बसपा के कुचक्र को तोड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण अराजकता की स्थिति है। इस सरकार के कार्यकाल में बलात्कार की घटनाओं में 161 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। हर मोर्चे पर पिछड़ चुका उत्तर प्रदेश अब प्रश्न प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 13 साल से सपा और बसपा का ही शासन रहा है। दोनों ही दलों ने राज्य को जमकर लूटा है। सवाल यह है कि जनता आखिर कब तक सपा और बसपा रूपी पाटांे के बीच पिसती रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा इन दोनों दलों का कुचक्र तोड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और जनता को राहत देगी। सिंह ने कहा कि प्रदेश में इतनी अराजकता क्यों है, राजमार्गो पर बलात्कार क्यों हो रहे हैं, क्यों भ्रष्टाचार संस्थागत हो गया है, पीड़ितों को आपदा राहत क्यों नहीं मिल रही है, नौजवानों को नौकरी क्यों नहीं मिल रही है, आखिर सपा सरकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन क्यों नहीं कर रही है.. ऐसे तमाम सवाल इस वक्त जनता के मन में हैं।

सिंह ने कहा कि संघीय ढांचे में केन्द्र और राज्य को मिलकर काम करने होते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार विकास कार्यो को लागू करने में अवरोध पैदा कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख