ताज़ा खबरें
महाकुंभ हादसा:अस्पतालों के बाहर खड़े परिजनों को नहीं दिया जा रहे शव

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा है कि वह बुलंदशहर में हाईवे पर हुए गैंग रेप की सीबीआई जांच करवाने के लिए तैयार हैं। जो सियासी दल बंद कमरे में बैठ कर राजनीति कर रहे हैं,वे साजिश कर रहे हैं। हम क्या समझें? मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि घटना दुखद है,इससे ज्यादा क्या दुखद हो सकता है। शर्मनाक है। सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी मिलने पर कड़े निर्देश दिए। बड़े अफसरों को भेजा। सस्पेंड किया। कहीं कोई कमी दिखाई दी उस पर भी कार्रवाई की। टीमें बनीं है, काम कर रही हैं लेकिन राजनीतिक दल सियासी फायदा उठाना चाहते हैं। मेरे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊंचे पदों पर बैठे भाजपा के लोग बंद कमरे में बैठ कर पीडि़त परिवार को क्या समझा रहे हैं। उनके साथ क्या राजनीति कर रहे हैं। पीडि़त परिवार को आखिर वे क्या रास्ता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव हैं। जिन दलों ने काम नहीं किया है। विकास के नाम पर ठनठन गोपाल और निल बटा सन्नाटा हैं। बदायूं में आपने देखा कैसे सरकार को बदनाम किया और क्या निकला। इनकी बंद कमरे की बातें मीडिया को बाहर निकालनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि बरेली की घटना को इस घटना से नहीं जोड़ना चाहिए। लड़का-लड़की यदि एक-दूसरे को जानते हैं तो क्या दोनों के बीच प्यार नहीं हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलंदशहर की घटना में केंद्र में बैठे मंत्री भी साजिश कर रहे हैं।

उन्होंने आजम खां द्वारा दिए गए बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन आजम खां के बारे में दिए गए बयान के बारे में कहा कि भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। सपा ऐसी भाषा प्रयोग नहीं करती लेकिन भाजपा और बसपा ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख