ताज़ा खबरें
बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री

वाराणसी (जनादेश ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए जनता से पांच साल मांगते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में 73 सांसद दिए, तभी केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी। अब फिर यूपी की बारी है। वह आज (शनिवार) अपनादल के संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल के 67वें जन्मदिवस पर जिला मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर जगतपुर कालेज के मैदान में आयोजित जनस्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में आने के बाद जिस तरह से मोदी सरकार पूरे देश का विकास कर रही है, उसी प्रकार यूपी के विकास के लिए भाजपा गबंधन की सरकार बनाए। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस, सपा एवं बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को 60 साल लूटा तो सपा-बसपा यूपी को पिछले बीस सालों से बर्बाद कर रही हैं। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पहली बार ऐसी सरकार है जिसने महिलाओं, गरीबों, पिछड़ों समेत सभी वर्गों के लिए कार्य कियाहै। दो साल में 19 करोड़ लोगों के खाते बैंक में खोले गए। महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिलाने की व्यवस्था की गई। स्टॉर्टअप, मुद्रा योजना के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इन दो सालों में पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ। दूसरे राज्यों ने उन्नति की। मगर यूपी लगातार पिछड़ रहा है। इसके लिए सपा-बसपा की सरकारों को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सपा-बसपा से इस यूपी को मुक्त नहीं कराएंगे प्रदेश का भला नहीं होने वाला।

अमित शाह ने कांग्रेस को घोटालों की पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साठ सालों में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचाने में सबसे बड़ा कारण कांग्रेस रही है। कांग्रेस के शासन में जमीन, आसमान व पाताल तक घोटाला ही घोटाला हुआ। उन्होंने कांग्रेस के घोटाले गिनाते हुए कहा कि टूजी घोटाला, इसरो घोटाला, सीपीडब्ल्यूडी घोटाला, हेलीकाप्टर घोटाला, एयर इंडिया विमान में घोटाला समेत 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। अमित शाह ने राहुल गांधी पर खूब तंज कसा। कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि दो साल में मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया। मगर उन्हें शायद यह नहीं पता कि मोदी सरका ने दो साल में देश में ही नहीं पूरी दुनिया में नाम कमाया। आंतरिक व बाहरी दोनों स्तर पर देश का विकास तेज गति से हो रहा है। जिन महिलाओं ने कभी बैंक का मुंह नहीं देखा था, उनके आज बैंक में खाते हैं। घर में खाना पकाते वक्त धुएं से बीमार होने वाली गरीब महिलाओं का दर्द राहुल बाबा को पता नहीं है। उन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी। वह किसानों व गरीबों का दर्द क्या जाने। पूर्वांचल की धरती पर एक बार गांव-गांव घूमें तो पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख