ताज़ा खबरें
बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अलीगढ़ में एक मुठभेड में एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के मुख्य अभियुक्त मुनीर गिरोह के सक्रिय सदस्य अतीउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने यहां बताया कि एसटीएफ ने एक खुफिया जानकारी पर स्थानीय पुलिस के साथ बीती रात अतीउल्लाह को अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में घेर लिया और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तंजील अहमद हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त मुनीर गिरोह के सक्रिय सदस्य अतीउल्लाह के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं और हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। प्रवक्ता ने बताया कि मूलत: बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले अतीउल्लाह के पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, चार खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने गिरफ्तार अभियुक्त के हवाले से बताया कि मुनीर से उसकी मुलाकात 2012 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई थी।

उसने बताया कि सितंबर 2015 में अलीगढ़ में दो गुटों में हुई गोलीबारी के बाद वह नेपाल भाग गया था, जहां मुनीर के साथ उसकी आखिरी मुलाकात हुई थी और उसके बाद से उसे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख