ताज़ा खबरें
बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में चल रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कैराना का मुद्दा छाया रहा। पार्टी नेताओं ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा तय नहीं है। इन सबके बीच नितिन गडकरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारी नीतियों के नतीजे आने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की आर्थिक नीतियों से देश को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट दुनिया के कई देशों में है। लेकिन पिछले दो साल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था बनी। यह नरेन्द्र मोदी की सरकार की बेहतर नीतियों के कारण संभव हुआ। विकास दर, कृषि विकास दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल हमारी एनडीए की सरकार के वक्त हमें राष्ट्रीय पार्टी नहीं मानते थे। अभी पांच राज्यों का चुनाव हुआ। हमने असम जीता। कर्नाटक में हैं। केरल और बंगाल में भी बढ़े हैं। देश में पविर्तन हो रहा है। पीएम मोदी की सोच, पारदर्शी काम, मेहनत और बेहतर नीतियों से देश और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में विकास के काम से हम जीतेंगे। गडकरी ने कहा कि जनधन, फसल बीमा, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के शानदार परिणाम आ रहे हैं। देश आगे बढ़ रहा है। जनधन में खुले खातों में 36 हजार करोड़ रुपया जमा हुआ है।

उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना, सिंचाई के प्रोजेक्ट देश की तस्वीर बदल देंगे। उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य पा सकेंगे। पहले यूरिया के लिए लाठीचार्ज तक होते थे, अब उत्पादन बढ़ा, स्मगलिंग बंद हुई। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में कोयला और बिजली सरप्लस हुआ है। पहली बार गैर पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में हम तेजी से बढ़े हैं। रेलवे में व्यापक सुधार हुआ। सड़क बनाने में रिकार्ड कायम हुए हैं। जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी, 403 प्रोजेक्ट ठप पड़े थे। पालिसी पैरालिसिस कही जाती थी। अब सब प्रोजेक्ट चालू हैं। उद्योग भी बढ़े हैं। सुशासन आया है। कानून में सुधार, भ्रष्टाचार खत्म, विकास का दृष्टिकोण सब मिलकर यह सुशासन ला रहा है। गडकरी ने कहा कि पेंशन और सब्सिडी का दुरुपयोग हो रहा था, जो हमने रोका है। इससे 7000 करोड़ की बचत होगी। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल हमारी एनडीए की सरकार के वक्त हमें राष्ट्रीय पार्टी नहीं मानते थे। अभी पांच राज्यों का चुनाव हुआ। हमने असम जीता। कर्नाटक में हैं। केरल और बंगाल में भी बढ़े हैं। देश में पविर्तन हो रहा है। पीएम मोदी की सोच, पारदर्शी काम, मेहनत और बेहतर नीतियों से देश और आगे बढ़ेगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया जिस पर कुछ देर में चर्चा होगी। बैठक परिसर में कुछ ई-रिक्शा मंगाए गए हैं। 11 महिलाओं को बांटे जाएंगे ई-रिक्शा। पीएम मोदी भी आज इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। शाम में वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे के बाद वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख