ताज़ा खबरें
बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री

अमरोहा: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा कांड को लेकर आज (रविवार) अखिलेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले की तह तक जाना चाहती है, तो वह सीबीआई जांच की सिफारिश करे, केंद्र उसे तुरंत मंजूरी देगा। किसान स्वाभिमान रैली में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। बिना सीबीआई जांच के दोषियों तक पहुंच पाना मुश्किल है। सिंह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में सीमापार से घुसपैठ की घटनाओं को और देश में आतंकवादी तथा नक्सली हमलों को रोकने में सफलता हासिल की है। सिंह ने जिले के नारंगपुर गांव में ‘किसान स्वाभिमान रैली’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे शासन में घुसपैठ, आतंकवाद और नक्सली हमलों की घटनाओं को रोका गया है। हम पूर्वोत्तर राज्यों में भी इस तरह के हमलों को घटाने में सफल रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम अपने सुरक्षा बलों को आतंकवादियों से निपटने के लिए जरूरी सुविधाएं देकर प्रोत्साहित करते हैं।’ सिंह ने कहा कि सरकारों के गठन में किसानों की अहम भूमिका होती है और केंद्र सरकार उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है। उन्होंने किसानों से 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया जिस तरह 2014 के आम चुनावों में दिया था।

उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों के कई योजनाओं के साथ पैसे खर्च कर रहा है लेकिन यूपी सरकार किसानों का हक मार रही है। राजनाथ ने कहा कि बड़ी तादाद में पश्चिम यूपी का किसान पापुलर की खेती करता है। हरियाणा इतने बडे़ स्तर पर पापुलर की खपत को तैयार नहीं। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में पापुलर किसानों के लिए एक बड़ी फैक्ट्री लगाने की तैयारी की है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कड़ी में किसानों की फसल को राष्ट्रीय स्तर पर बेचने व वाजिब दाम के लिए ई प्लेटफार्म तैयार किया है। इसके जरिए किसान अपनी फसल को देश के उस हिस्से में बेच सकेगा, जहां बेहतर कीमत मिलेगी। गांवों की दशा सुधारने व स्वच्छता के लिए प्रत्येक पंचायत को 80 लाख रुपये केंद्र सरकार देगी। भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो छोड़ देंगे राजनीति उन्होंने कहा कि आंखें झुकाकर भाजपा राजनीति नहीं करेगी। हर नेता जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करेगा। अगर सरकार के किसी मंत्री, सांसद विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो वह राजनीति छोड़ देगा। पूर्व सरकार की तरह घोटाले दर घोटाले अंजाम देने व मंत्रियों के जेल जाने के बावजूद जनता के बीच पहुंचने की हिम्मत हममें नहीं है। भाजपा सरकार कसेगी मुजफ्फरनगर, मथुरा के दोषियों पर नकेल : मौर्य केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी तो मुजफ्फरनगर और मथुरा के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मौजूदा सरकार ने असली दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था और अब विधानसभा चुनाव से पहले सपा बसपा मुक्त प्रदेश का नारा भाजपा दे रही।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख