ताज़ा खबरें
विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है : पीएम मोदी
दिल्ली यानि मिनी इंडिया का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने में भाषण नकार दें: अखिलेश
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात में आज हुए इंदौर पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास पचास हजार रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मामूली रूप से घायल लोगों को मुख्यमंत्री ने पच्चीस पच्चीस हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में 90 रेल यात्रियों की मौत हो गई है। ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. दुर्घटना कानपुर देहात में पुखरायां के निकट हुई. दुर्घटना में 150 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना तड़के तीन बजे हुई. उस समय यात्री सोए हुए थे। कानपुर रेंज के पुलिस महानिदेशक जकी अहमद ने बताया कि 150 से अधिक घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। तीस से अधिक एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

राहत और बचाव कार्य में 250 से अधिक पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख