ताज़ा खबरें
दिल्ली यानि मिनी इंडिया का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने में भाषण नकार दें: अखिलेश
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल

आजमगढ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद किये जाने के फैसले पर हाय तौबा मचा रहे राजनीतिक दलों के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि ये नेता खुद को जनता के सामने ‘एक्सपोज’ कर रहे हैं। शाह ने परिवर्तन यात्रा के तहत यहां आयोजित रैली में कहा, ‘अखिलेश भाई आपको किस बात की चिन्ता है? हमारे पास काला धन था ही नहीं तो जाएगा कहां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ही फैसले में 500 और 1000 के नोट रद्दी कर दिये। मायावती, कांग्रेस, सपा, ममता, कम्युनिस्ट, केजरीवाल सारे हाय तौबा मचा रहे हैं। अरे भइया नोट बंद होने से कालाबाजारी रूकी है, आप क्यों रो रहे हो। क्यूं जनता के सामने खुद को एक्सपोज कर रहे हो।’ शाह ने कहा कि 500 और 1000 रूपये के नोट बंद करने से आतंकवादियों, ड्रग माफियाओं, नक्सलियों और भ्रष्ट कालाबाजारियों के पास जो धन था रद्दी हो गया। उन्होंने कहा कि लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। इसका कष्ट हमें भी है। बड़े फैसले लेने में कुछ तकलीफ तो होती है मगर इससे बाकी का जीवन अच्छा होगा। महंगाई कम होगी, कालाबाजारी रूकेगी, पाकिस्तान का जाली नोट बेकार हो जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी से किसानों को हो रही तकलीफ को गंभीरता से लेते हुए पीएम मोदी ने हर किसान को बीज और खाद खरीदने के लिए 25-25 हजार रूपये के नए नोट देने का ऐलान किया है।

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ऐसी सरकार चाहिए जो पांच साल में राज्य को देश का सबसे समृद्ध राज्य बना दे। कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ गयी है कि अपराध का ग्राफ सबसे ऊपर है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा विकास नहीं कर सकते। केवल भाजपा की सरकार ही प्रदेश का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासन में भू-माफियाओं की पौ बारह है। भाजपा की सरकार बनी तो एक भी भू-माफिया नजर नहीं आएगा। शाह ने उत्तर प्रदेश के लिए मोदी सरकार के योगदान, केन्द्र की उपलब्धियों, सर्जिकल स्ट्राइक, गरीब, किसान, महिला, युवा, पिछडों, गरीब, आदिवासी और गांव के लिए बनी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख