ताज़ा खबरें
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने कार्यवाही शुरू करवाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में शपथ ली। उसके बाद प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। जो विधायक आज शपथ नहीं ले पाएंगे, वे कल लेंगे।

दिल्ली सरकार के इन मंत्रियों ने ली विधानसभा के सदस्य की शपथ

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। बीजेपी विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने संस्कृत में शपथ ली।

आप विधायक संजीव झा ने संस्कृत में ली शपथ 

दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बाद विधानसभा में भाजपा और आम आदमी पार्टी के विधायक विधानसभा के सदस्य की शपथ ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने संस्कृत में शपथ ली।

सीएम रेखा गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी की मुलाकात

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

एलजी विनय सक्सेना ने अरविंदर लवली को दिलाई शपथ

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाई। उसके बाद अरविंदर सिंह लवली ने सीएम, मंत्रियों और विधायकों को शपथ ग्रहण करवाई।

दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख