ताज़ा खबरें
महाकुंभ हादसा:अस्पतालों के बाहर खड़े परिजनों को नहीं दिया जा रहे शव

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): आप ने आरोप लगाया है कि उसके एलईडी वाहन पर बीजेपी के लोगों ने हमला किया है। इसको लेकर अब अरविंद केजरीवाल, अमित शाह पर हमलावर हैं और साथ ही चुनाव आयोग को भी घेर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर लिखा, '' रामायण में लिखा है कि कुंभकरण छह महीने सोता था और फिर छ महीने जागता था। चुनाव आयोग तो शायद जागता ही नहीं है।''

चुनाव आयोग कोमा में: संजय सिंह

केजरीवाल ने थोड़ी देर पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक वाहन के साथ तोड़फोड़ की जा रही है। आप का दावा है कि हमला करने वाले व्यक्ति का नाम शैंकी और रोहित त्यागी है जो कि प्रवेश वर्मा का खास है। आप ने इस वीडियो में शैंकी और रोहित त्यागी की प्रवेश वर्मा के साथ की तस्वीर भी शेयर की है। इस मुद्दे को सांसद संजय सिंह ने भी उठाया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, '' ये नई दिल्ली विधान सभा की भयावह तस्वीर है। इसी विधान सभा में चुनाव आयोग का ऑफिस है। चुनाव आयोग कोमा में है, उसको कुछ भी दिखाई सुनाई नहीं पड़ रहा।"

अमित शाह के गुंडों से दिल्ली को बचाना है: सिंह

उन्होंने कहा, "दिल्ली वालों जरा सोंचो अगर गलती से बीजेपी वाले जीत गये, तो दिल्ली को बर्बाद कर देंगे अमित शाह के गुंडों से दिल्ली को बचाना है।'' यह घटना नई दिल्ली के वाल्मिकी सदन की बताई जा रही है।

गुंडागर्दी का जनता देगी जवाब: सिसोदिया

उधर, पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा और दिल्ली पुलिस पर गुंडागर्दा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''आप के एलईडी प्रचार वाहन को नई दिल्ली के वाल्मीकि सदन के पास जानबूझकर तोड़ा जा रहा है। हार की बौखलाहट में भाजपाई बौखला गए हैं! दिल्ली पुलिस तमाशबीन बनी हुई है, और चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव से पूरी तरह आंखें मूंद ली हैं। भाजपा वालों दिल्ली वाले तुम्हारी हर गुंडागर्दी का 5 फरवरी को जवाब देंगे।''

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख