ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

गुवाहाटी: सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने विमान के जरिये 96,000 लीटर डीजल मणिपुर पहुंचाया है। संयुक्त नगा परिषद द्वारा राज्य में अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी की वजह से ईंधन का संकट पैदा हो गया था। राज्य में नाकाबंदी पिछले 84 दिन से जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल शाम दो टैंकरों में 32,000 लीटर डीजल गुवाहाटी के बोरझार वायुसेवा स्टेशन से विमान के जरिये इम्फाल पहुंचाया गया। इसके अलावा आज दो और चक्करों में 64,000 लीटर डीजल पहुंचाया गया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आग्रह के बाद भारतीय वायुसेना ने एक सी 17 कार्गो विमान को इस काम पर लगाया था। सूत्रांे ने कहा कि भविष्य में जरूरत के हिसाब से कार्गो विमान का फिर इस्तेमाल किया जा सकता है। आईओसी के कार्यकारी निदेशक दीपांकर रे ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख