- Details
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित बलात्कार की शिकार किशोरी ने आत्मदाह कर लिया। खीरी के पुलिस उप अधीक्षक एसी श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि आत्मदाह की घटना 13 जनवरी की है। इसके एक दिन पहले जब किशोरी शौच के लिए खेत में गई थी। गांव के ही एक युवक ने उसके साथ कथित बलात्कार किया। किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर 14 जनवरी को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आत्मदाह करने वाली किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करने में विलंब हुआ, जिसकी जांच कराई जा रही है।
- Details
अमेठी: केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि अमेठी का विकास केवल कुछ लोगों तक सिमट गया है इसीलिए यह विकास की दौड़ में बहुत पिछड़ गया है। स्मृति यहां दो दिवसीय दौरे पर हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार थीं लेकिन इस सीट पर राहुल ने जीत दर्ज की थी। केन्द्रीय मंत्री ने तिलोई की एक जनसभा में कहा, ‘‘अमेठी विकास की दौड़ में बहुत पिछड़ गया है। विकास कुछ लोगों तक सिमट कर रह गया है। किसान परेशान हैं .. मैं आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यहां आयी हूं।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना से किसानों को बहुत फायदा मिलेगा। दो प्रतिशत प्रीमियम किसान जमा करेंगे। बाकी धनराशि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार जमा करेगी।
- Details
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपने आदर्श पुरष राम मनोहर लोहिया के उसूलों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए आज (शुक्रवार) कहा कि लोहिया जिंदा होते तो सपा मुखिया मुलायम को समाजवादियों की सूची से निकाल देते। मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हर साल उनका जन्मदिन ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बसपा के कार्यकर्ता गरीबों, पिछड़ों और शोषित लोगों की मदद करते हैं लेकिन लोहिया के सिद्धान्तों के ठीक विपरीत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शाही तरीके से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल मुलायम के जन्मदिन के शाही समारोह पर जनता का काफी धन खर्च कर दिया जाता है।
- Details
लखनऊ: बसपा मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज (शुक्रवार) भाजपा पर वोट के लिए राम मंदिर की आड़ में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन हथकंडों से उसका भला नहीं होने वाला। मायावती ने अपने 60वें जन्मदिन पर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा साम्प्रदायिक तत्वों को खुली छूट देने से देश में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है और बुद्धिजीवी वर्ग भी सांसत में है। उनके अनुसार प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख, मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके साथी संगठनों ने राम मंदिर के नाम पर धार्मिक भावनाओं से खेलना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश की उपेक्षा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में विधानसभा चुनाव आते देख इस सूबे के विकास की याद आने लगी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






