ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने चौथी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर न बैठने के फैसले का मंगलवार को खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं खुद मुख्यमंत्री इसलिए नहीं बना ताकि जनता के बीच रहकर सरकार को नियंत्रित कर सकूं। सपा मुखिया गणतंत्र दिवस पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश सरकार और राज्य के मंत्रियों को कई मौके पर फटकार लगाने वाले मुलायम सिंह ने कहा कि सरकार पर जनता का नियंत्रण होना चाहिए। वह काम मैं जनता के बीच रहकर कर रहा हूं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें संविधान में संशोधन करने के प्रयास में जुटीं हैं। यह देशहित में कतई ठीक नहीं है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी देश के संविधान में इतने संशोधन नहीं हुए हैं, जितना हमारे संविधान में हो चुका है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सपा सरकार ने जितना महिलाओं के लिए किया है उतना किसी ने नहीं किया। अखिलेश सरकार महिलाओं की दशा में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा जो कुछ शेष रह गया है उस पर काम करने के लिए मैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कहूंगा। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और उत्साह के साथ जनता के बीच रह कर उनके लिए काम करने को कहा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख