ताज़ा खबरें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक आबिद रजा को आज (रविवार) पार्टी तथा विधानसभा मण्डल दल से निलम्बित कर दिया गया। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की बदायूं जिला इकाई के प्रस्ताव पर विचार करते हुए बदायूं से विधायक आबिद रजा को पार्टी तथा विधानसभा मण्डल दल से निलम्बित कर दिया है। उन्होंने बताया कि बदायूं की समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की शनिवार को हुई बैठक में रजा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों, अवैध कार्यो तथा पार्टी संगठन के निर्देशों के विपरीत कार्यो में लिप्त होने के आरोप लगाते हुए कार्यवाही का प्रस्ताव किया गया था। गौरतलब है कि बदायूं सदर सीट से सपा विधायक दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री रजा ने बसपा से विधानसभा का टिकट  तय होने के बाद बदायूं से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका का नाम लिये बगैर उन पर गोकशी में लिप्त होने के आरोप लगाया। 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख