ताज़ा खबरें
बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दिलकुशा स्थित दरगाह हजरत कासिम में आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल हुए। इस मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की बहू व कैन्ट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अपर्णा यादव ने राजनाथ सिंह के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। राजनाथ जब दरगाह में रोजा इफ्तार में शामिल होने के लिए पहुंचे तो वहां अपर्णा यादव पहले से मौजूद थीं। उन्होंने राजनाथ सिंह के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने रमजान की मुबारकवाद दी। उन्होंने कहा कि यह मौका राजनीति का नहीं है। अल्लाह की कृपा रही तो सशक्त भारत का निर्माण होगा। सभी लोग देश की एकता के लिए काम करें। सभी संप्रदाय के लोग एकजुट रहें। इसके बाद अपर्णा यादव ने कहा कि जब केंद्रीय गृहमंत्री जी बोल चुके हैं तो अब मैं क्या बोलूं ! मेरी भी सभी से अपील है कि देशहित में एकजुट रहें। रोजा इफ्तार का आयोजन हजरत शहीद कासिम बाबा सेवा समिति ने किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख